Posts

Showing posts from January, 2019

वारंटी गिरफ्तार

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/ चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- चौतरवा थाना पुलिस ने बुधवार को रात्रि में दो वारंटी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी सुरेश पासवान उम्र 45 वर्ष ग्राम पतिलार दुसादी पट्टी, महेंद्र यादव उम्र 48वर्ष ग्राम सिसवा बसंतपुर दोनों चौतरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पुर्व वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बगहा जेल भेजा गया।

बिहार के आखरी अंग्रेज की मूर्ति बेत्तिया में तोड़ा गया

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया के महारानी जानकी कुंवर अस्पताल में एडवर्ड सप्तम जो अंग्रेजी शासक था उसकी मूर्ति को आज बड़े धूमधाम से युवा जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के द्वारा तोड़ दिया गया। इस अंग्रेज की मूर्ति को तोड़ते समय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह 10:30 बजे 50 60 की संख्या में युवा जागरण मंच के कार्यकर्ता हॉस्पिटल के पीछे के द्वार पर लगा लगभग 6 फीट ऊंचा अंग्रेज की मूर्ति को तोड़ने के लिए इकट्ठा हो गए। आधे घंटे के अंदर सब ने मिलकर मूर्ति को तोड़ दिया। अंग्रेज शासक एडवर्ड के टूटे हुए सर पर पैर रखकर युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा भी लगाया। दीपेश सिंह मनीष कश्यप और रोहित मिश्रा के नेतृत्व में इस अंग्रेज की मूर्ति को तोड़ा गया। आनंद गुप्ता, मंकेश सिंह, चंदन उपाध्याय, सचिन भगत, विक्की सिंह, सारंग, राहुल गुप्ता, प्रिंस पांडे आदि बहुत से युवा मूर्ति को तोड़ते समय मौजूद थे। युवा जागरण मंच के कार्यकर्ता मनीष कश्यप ने बताया कि इस मूर्ति से महज कुछ मीटर दूरी पर वह ऐतिहासिक रमना का मैदान है जहां कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस आए थे और अं...

शौचालय भुगतान मे अवैध वसूली का मामला नही थम रहा । ----आक्रोशित लाभुको ने किया प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन ।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।।लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बने शौचालय के भुगतान मे वसूली का मामला थम नही रहा है । आक्रोशित लाभुको ने कैम्प से गायब कर्मी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया ।प्रदर्शन का नेतृत्व पंचायत के मुखिया लालबाबू उर्फ शैम्पू मिश्र ने किया । लाभुक चन्दा देवी ,मीरा देवी ,सुमन देवी ,किशोरी देवी ,फुलमति देवी ,सहित जीविका की दीदी ने बताया कि शौचालय निर्माण किये छह महीने बित गये बावजूद लाभुक का भुगतान नही किया जा रहा है । प्रखंड कार्यालय मे आवेदन कई बार जमा किया गया । परंतु बार बार कार्यालय से आवेदन गायब कर दिया जाता है । पंचायत के मुखिया लालबाबू मिश्र ने कहा कि सरकार के सभी कल्याणकारी योजना मे रिश्वत वसूली की जाती है । छह माहनो से गरीब मजदूर अपना रोज़ी रोटी छोड प्रखंड कार्यालय मे दौड लगा रहे है ।कहा कि अगर पंचायत के जनता का काम नही होगा तो जनप्रतिनिधि बनने का क्या मतलब है ।मुखिया ने साफ शब्दो मे कहा कि शौचालय ,आवास सहित अन्य योजनाओ मे कितना कितना रिश्वत देना होगा इससे संबंधित कार्यालय मे बोर्ड लगना चाहिए । ताक...
Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया संवाद सूत्र:- संत कोलंबस हाई स्कूल में गुरुवार को दसवीं के सेंटअप छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। विद्यालय में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान विद्यालय प्रशासन की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ उपहार देकर विदा किया गया। निदेशक मो.नुरैन खान ने कहा गया विद्यालय से बच्चों की विदाई नहीं बल्कि उन्हें बेहतर भविष्य के लिए उत्प्रेषित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रेमी संजय कुमार ने बच्चों को जीवन में बेहतर कर विद्यालय व परिवार का नाम रौशन करने की सलाह दी। कहा कि आप जितनी ऊंचाई पर जाएंगे विद्यालय की गरिमा उतनीही बढ़ेगी। वही प्रबंध निदेशक ई. कुर्रतुलऐन खान ने छात्रों को परीक्षा के दौरान धैर्य बनाए रखने व समय प्रबंधन पर ध्यान देने की बात कही। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका मरियम खानम को भी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान दसवीं के छात्र-छात्रा विद्यालय में बिताए अपने पुराने दिनों को याद कर काफी भावुक नजर आए। सबने एक दूसरे के साथ बिताए पलों को याद किया और बेहतर परिणाम देने के संकल्प के साथ विदा हुए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुजीत कुमार व सुभाष ठाकुर न...

भाजपा जदयू राज में चंपारण बन गया है लैंड क्राइम और केन रौबरी का जिला -- माले

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बगहा संवाद सूत्र:- एमडीएम डायरेक्टर ने हड़ताली रसोईयो पर दमनात्मक कार्रवाई का आदेश देकर फिर दिखाया भाजपा जदयू सरकार का गरीब विरोधी खूंखार चेहरा- राजेन्द्र पाठक शिक्षा- रोजगार, आरक्षण, समाजिक न्याय, संविधान पर हमला कर रही है कारपोरेट फासीवादी मोदी सरकार- एक्टू 5 फरवरी को भाजपा भगाओ! देश बचाओ! जन अधिकार रैली बेतिया में आएंगे भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य बिहार की भाजपा जदयू सरकार ने चंपारण को लैंड क्राइम और केन रौबरी के जिले में बदल दिया है, जिले के पुराने अपराधी गिरोहों और ने अपराधी प्रवृत्ति के तत्वों ने पूरे जिले में भूमि लूट और गन्ना लूट के लिए सैकड़ों ग्रुप बना लिया है, जिसे प्रत्यक्ष तौर पर पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है, न केवल देहात में गरीबों के हक अधिकार की लाखो एकड़ सीलिंग से फाजिल, गैरमजरूआ पर्चेधारी प्रकृति की जमीन की लूट के लिए बल्कि शहरों में भी आम नागरिकों की जमीन लूटने वाले गिरोह सक्रिय हैं, जिनको पुलिस प्रशासन के भरपूर संरक्षण के लिये हाल में नीतीश सरकार ने फैसला किया है, डीएम, एसपी, डीएसपी सीओ थानाध्यक्ष वादों को हल करने के नाम पर दब...

गुप्तेश्वर पांडे को बिहार का डीजीपी बनाए जाने पर पत्रकारों ने दी बधाई।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया /बगहा संवाद सूत्र बिहार के नए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को बनाए जाने पर आज हिंदी दैनिक समाचार पत्र बेतिया ब्यूरो प्रेम चंद्र पांडे तथा प्रभात खबर के मधुकर मिश्र, समेत पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ संजय पांडे , सरस् संगम के ब्यूरो चीफ सोनुभारतद्वाज एन आई के जिला संवाददाता सौरभ मिश्रा , वर्ल्ड टीवी के सतेंद्र पाठक न्यूज़ नेशन के सत्येंद्र पांडे ,दैनिक भास्कर के क्राइम संवादाता श्रीनिवास गौतम, दैनिक जागरण के संवादाता मनोज मिश्र ,और किशोर तिवारी दैनिक भास्कर के बेतिया ब्यूरो कृष्ण कांत मिश्रा, मंटू पांडे, मनोज मिश्र, नरेंद्र नाथ तिवारी ,सतीश पांडे, अजय शर्मा , फारुकी तंजीम के अनीस उल वारा, कौमी तंजीम के डॉक्टर अमान उल हक, प्रेम प्रकाश पांडे समेत जिले की सभी पत्रकारों ने बधाई दी है। उधर प्रेस क्लब के मोहन प्रसाद सिंह नेवी अपने क्लब की ओर से बधाई दी है ।साथ ही कहा है ,कि चंपारण प्रक्षेत्र के आरक्षी उपमहानिरीक्षक रहे गुप्तेश्वर पांडे के कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक क्षमता के कायल, चंपारण वासियों ने भी नए डीजीपी को बधाई दी है ।तथा कहा है ,कि अब पूरा बिहार की कम...

विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर एक पर प्राथमिकी दर्ज

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ मझौलिया संवाददाता।। विद्युत अभियंता रविंद्र कुमार रजत के आवेदन के आलोक में मझौलिया थाना कांड संख्या 50/19 दर्ज किया गया उक्त बातों की जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी आवेदन में कहा गया है कि परसा राय टोला गांव निवासी नारायण झा द्वारा फर्नीचर बनाने वाले मकान में करीब 53376 रुपये की आर्थिक क्षति गैरकानूनी ढंग से विभाग को कराई है । इस छापामारी दल में अजित कुमार मानव बाल, अजित कुमार मानव बाल, राजन प्रसाद मानव, बल अरुण कुमार सिंह मानव बाल, रौशन कुमार मानव बल शामिल रहे ।

खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन । प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को किया गया समान्नित ।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता।। आर के इंटरनेशनल स्कूल मझौलिया में हुआ खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल कूद में सफल छात्र छात्राओं को मेडल व प्रस्सति पत्र दे कर किया गया समान्नित छात्र, छात्राओं में राहुल कुमार,उदय कुमार, प्रशांत कुमार, नजरे आलम,साहिल रेहान,पूजा कुमारी, ममता कुमारी, संध्या कुमारी, रूपा कुमारी आदि छात्र छात्रा शामिल रहे ।विधालय के प्रधानाध्यापक सह निदेशक राजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस खेल कूद प्रतियोगिता में कबड्डी, लम्बी कूद,ऊँची कूद,100 मीटर दौड़, जिलेबी दौड़,म्यूजिक गेम कबिता भाव नृत्य आदि में सफल छात्र छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर समान्नित किया गया उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ खेल कूद भी जरूरी इससे शारारिक एवं मानसिक विकाश होता है । इस मौके विधालय के शिक्षक हरिनंदन राम,अजित कुमार,सरफे आलम,मनीष कुमार ,निशु कुमार यादव,आदि उपस्थित रहे ।

शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दिया भावभीनी श्रद्धांजलि । ---- डायमंड स्कूलिंग के छात्रो ने रखा दो मिनट का मौन

Image
सरस् संगम(कार्यलय),बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।। शहीद दिवस के अवसर पर प्रखंड के डायमंड स्कूलिंग संस्थान के छात्रो ने बुधवार को दो मिनट का मौन रख राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है । इस दौरान संस्थान के डायरेक्टर दिग्विजय कुंवर ने महतमा गांधी के मानचित्र पर फुलमाला अर्पित की । साथ ही गांधी के विचारो पर चलने की प्रेरणा दी । कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल देश को आजादी दिलाई थी । मौके पर स्कूल ने शिक्षक श्याम किशोर राय रहमत विश्वविजय कुमार प्रिंसिपल मिस किमी नंदिनी कुमारी रुखसाना खातुन नितू शर्मा कौशल किशोर कुमार आम्रीता सिंह पुष्पा देवी मोतीलाल और विजय जी उपस्थित रहे ।।

शान्ति कुंअर ने विधालय में भूमि दान देकर दियरा में बनाया नया इतिहास । उच्च विधालय निर्माण होने से सुदूर दियावाती क्षेत्र के लोगों में क़ायम है उत्साह। कलयुग में भी दान देने वाले की नहीं है कमी।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन। प्रखंड के गंडक नदी के किनारे स्थित राजकीय उकरमित उच्च विद्यालय शिवराजपुर में शान्ति कुंअर ने चार कट्ठा विधालय में भूमि दान कर नया इतिहास रच दिया है । कलयुग में भी दान देने वाले की नहीं है कमी नहीं है ।सुदूर दियावाती क्षेत्र में उच्च शिक्षा मिलने के आसार से स्थानीय लोगों और छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों में उत्साह का माहौल क़ायम है।शान्ति कुंअर के जज्बे और सपने की चर्चा सुर्खियों में छाया हुआ है ।भीख मांग कर जीविका चलाने वाली शान्ति कुंअर के पति साः दारोगा पान्डे की मृत्यु दो दशक पहले हो चुकी है ।पति के मृत्यु के बाद शान्ति कुंअर आस पड़ोस में मांग कर जीविका चलाने लगी । उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो को शान्ति ने लिया गोद।नौतन ।उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे को शान्ति कुंअर ने आपना बच्चा समझ रहीं हैं ।सभी बच्चे को गोद में लेकर सुदूर दियावाती क्षेत्र के बच्चो को उच्च शिक्षा देने का शान्ति कुंअर ने संकल्प लिया है ।शान्ति ने शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव गांव में जन समपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है ।स्थानीय अभिभाव...

158 छात्रों को दिया गया खसरा का टीका।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता।। प्रखंड क्षेत्र में रुबैला खसरा का टीकाकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर बिनटोली में आयोजित टीकाकरण शिविर में 158 छात्र छात्राओं को खसरा की रोकथाम के लिये टीकाकरण किया गया।जानकारी पंचायत के उप मुखिया उमेश प्रसाद ने दी।उन्होंने बताया कि टीकाकरण में स्वास्थ्य प्रवन्धक कुमार विशाल एएनएम सुनीता कुमारी, एचएम रामायण साह आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।इसके अतिरिक्त कन्या मध्य विद्यालय में कैंप लगाकर टीका करण किया गया।

खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन । प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को किया गया समान्नित ।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता।। / आर के इंटरनेशनल स्कूल मझौलिया में हुआ खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल कूद में सफल छात्र छात्राओं को मेडल व प्रस्सति पत्र दे कर किया गया समान्नित छात्र, छात्राओं में राहुल कुमार,उदय कुमार, प्रशांत कुमार, नजरे आलम,साहिल रेहान,पूजा कुमारी, ममता कुमारी, संध्या कुमारी, रूपा कुमारी आदि छात्र छात्रा शामिल रहे ।विधालय के प्रधानाध्यापक सह निदेशक राजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस खेल कूद प्रतियोगिता में कबड्डी, लम्बी कूद,ऊँची कूद,100 मीटर दौड़, जिलेबी दौड़,म्यूजिक गेम कबिता भाव नृत्य आदि में सफल छात्र छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर समान्नित किया गया उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ खेल कूद भी जरूरी इससे शारारिक एवं मानसिक विकाश होता है । इस मौके विधालय के शिक्षक हरिनंदन राम,अजित कुमार,सरफे आलम,मनीष कुमार ,निशु कुमार यादव,आदि उपस्थित रहे ।

नल जल में गड़बड़ी पर भड़के डीएम - योजना की जांच में पहुंचे थे जैतिया - जेई व संवेदक को लगायी फटकार

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ चनपटिया। नगर संवाददाता नल जल योजना में मानक के अनुरूप काम नहीं होने पर डीएम भड़क उठे। डीएम निलेश रामचन्द्र देवरे बुधवार को जैतिया पंचायत में योजना की जांच की। पंचायत के वार्ड संख्या 4 हरिहरपुर में नल जल योजना का बारीकी से निरीक्षण किया। योजना में गड़बड़ी पाने पर डीएम ने जेई एवं संवेदक की जम कर खबर लिया। एक सप्ताह में सारी गड़बड़ियों को दूर करने का हिदायत दिया। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की चेतावनी दी। वार्ड के हर घर में जा कर डीएम ने लोगों से जलापूर्ति के बारे में पूछा। खुद से भी नलों को चालू कर के देखा। कुछ घरों में जल की आपूर्ति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने मिट्टी हटवा कर पाइप की गहराई की भी जांच की। मानक के अनुरूप गहराई नहीं होने पर उन्होंने संवेदक को फटकार लगायी। उन्होंने बोरिंग की गहराई जांचने का आदेश दिया। इसके बाद पंचायत के वार्ड संख्या 2 सिसवनिया में भी डीएम ने जलापूर्ति योजना की जांच की। वहां भी गड़बड़ी पाने पर उन्होंने बीडीओ दीनबंधु दिवाकर को सुधार कराने का निर्देश दिया। इधर वार्ड संख्या 14 के ग्रामीणों ...

दो ककारोबारी के साथ भारी मात्रा मे देशी शराब बरामद ।

Image
सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के तहत बुधवार की संध्या शिवराजपुर सनकहीया माई स्थान के पास से पुलिस ने दो पर लदे तीन सौ छत्तीस बोतल रोमियो क्रेजी के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है । पकड़े गये कारोबारी बैरा परसौनी गांव का टुना यादव और शिवराजपुर गांव का ओमप्रकाश यादव बताया गया । बाईक को जप्त कर उक्त गिरफ्तार कारोबारी से पुलिस पुछताछ कर रही ।।
Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नरकटियागंज संवाद सूत्र:- शिकारपुर थाना के mangrahri बैरिया गाँव में मंगलवार की रात्रि में एक बच्चे की हत्या कर शव फेक देने का मामला प्रकाश में आया है।मृत बच्चे की पहचान अनिल महतो के पुत्र बजरंगी कुमार 3 के रूप में हुई है।सुचना पर पहुची शिकारपुर पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।थानाध्यक्ष जीतेन्द्र प्रसाद ने बताया कि घटना की सुचना मिली है।घटना सथल पर पुलिस अधिकारी व जवानों को भेजा गया है।जाँच पड़ताल के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मंगल वार को बजरंगी दोपहर में खेलने के लिए निकला था।शाम तक नही लौटने पर घर वालो ने खोजबीन शुरू की। काफी खोजने के बाद उसका शव उसी के घर के पिछवाड़े में मिला। प्रथम दृष्टया बच्चे का गला दबाया प्रतीत हो रहा है।शव मिलने के बाद से उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।गाँव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे की हत्या में शामिल लोगो की शीघ्र गिरफ़्तारी होगी।
Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की बैठक 29 जनवरी को रिक्शा मजदूर सभा भवन ,बेतिया में हुई ।बैठक में गन्ना किसानों की समस्याओं पर गम्भीर चर्चा के बाद 7 फरवरी को पश्चिम चम्पारण जिला समाहरणालय के समक्ष, बेतिया में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया ।गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने पर सरकार के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया ।सामान्य एवं निम्न कोटि के गन्ना आपूर्ति नहीं होने में चीनी मिलों की मनमानी को सरकारी संरक्षण करार दिया गया ।मिलों द्वारा की जा रही घटतौली को किसानों की सीधी लूट बताया गया ।बैठक में बगहा के किसान आंदोलनकारियों पर प्रशासन द्वारा दर्ज मुकदमा को अविलम्ब वापस लेने की मांग की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए समन्वय समिति के संयोजक प्रभुराज नारायण राव ने 7 फरवरी के प्रदर्शन में किसानों की भारी गोलबंदी की अपील की गयी।बैठक को किसान सभा के जिला अध्यक्ष अशोक मिश्र ,सचिव राधामोहन यादव ,भारतीय किसान यूनियन के राज्य अध्यक्ष नेसार अहमद ,बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ के जिला सचिव अजय यादव ,बिहार राज्य किसान सभा के ज...

षटतिला एकादशी कल :- कल गुरुवार को षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के प्रसन्नता के लिए वैकुंठवासी श्री हरि का पूजन किया जाता है। कु

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- षटतिला एकादशी कल :- कल गुरुवार को षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के प्रसन्नता के लिए वैकुंठवासी श्री हरि का पूजन किया जाता है। कुछ लोग बैकुण्ठ रूप में भी भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। षटतिला एकादशी पर तिल का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन 6 प्रकार से तिलों का उपोयग किया जाता है। इनमें तिल से स्नान, तिल का उबटन लगाना, तिल से हवन, तिल से तर्पण, तिल का भोजन और तिलों का दान किया जाता है, इसलिए इसे षटतिला एकादशी व्रत कहा जाता है। षटतिला एकादशी पूजा विधि इस दिन विधि पूर्वक भगवान विष्णु का पूजन इस प्रकार करें: 1.  प्रात:काल स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पुष्प, धूप आदि अर्पित करें। 2.  इस दिन व्रत रखने के बाद रात को भगवान विष्णु की आराधना करें, साथ ही रात्रि में जागरण और हवन करें। 3.  इसके बाद द्वादशी के दिन प्रात:काल उठकर स्नान के बाद भगवान विष्णु को भोग लगाएं और पंडितों को भोजन कराने के बाद स्वयं अन्न ग्रहण करें। षटतिला एकादशी पर तिल का महत्व अपने नाम के अनुरूप यह व्रत तिल से जुड़ा हुआ है। तिल का महत्व तो सर...
Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतियाl बिहार माध्यमिक इन्टर डिग्रि स्तर के वितरहित कर्मियों का संघ अनुदान नहीं वेतनमान फोरम के प्रान्तीय पधाधिकारियो का चुनाव सम्पन्न हो गया हमारे लिये और हमारे जिले के लिए गर्व की बात कि हमारे जिले के क्रान्तिकारी और जुझारू शिक्षक नेता प्रो परवेज़ आलम को प्रान्तीय संयोजक चुना गया इन्हें प्रान्तीय संयोजक बनाये जाने पर चम्पारन सहित पुरे बिहार के वितरहित कर्मियों में हर्ष है क्योंकि प्रो परवेज़ आलम हमेशा कर्मियों कि हित रक्षा के लिए खडे रहे और निरंतर संघर्ष करते रहे हैं इनसे वित्तरहित कर्मियों को काफ़ी उम्मीद है इनके नेतृत्व में बहुत जल्द पटना के धरती पर एक बहुत बडा आंदोलन होने जा रहा है जिसमें बिहार के सभी जिला से भारी संख्या में 10000 से भी अधिक कर्मी आंदोलन में शामिल होकर अपनी लम्बित मांगॊ को पुरा करने के लिये सरकार को विवश करेंगे प्रो परवेज़ आलम को प्रान्तीय संयोजक चयनित होने पर प.चम्परन अनुदान नहीं वेतनमान फोरम के सभी सदस्य बधाइ और शुभकामनाएं देते हैं जिन्मे मुख्य रुप से मैं प्राचार्य सुनिल कुमार राव डा संतोष कुमार प्रो सुमन कुमा...
Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की बैठक 29 जनवरी को रिक्शा मजदूर सभा भवन ,बेतिया में हुई ।बैठक में गन्ना किसानों की समस्याओं पर गम्भीर चर्चा के बाद 7 फरवरी को पश्चिम चम्पारण जिला समाहरणालय के समक्ष, बेतिया में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया ।गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने पर सरकार के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया ।सामान्य एवं निम्न कोटि के गन्ना आपूर्ति नहीं होने में चीनी मिलों की मनमानी को सरकारी संरक्षण करार दिया गया ।मिलों द्वारा की जा रही घटतौली को किसानों की सीधी लूट बताया गया ।बैठक में बगहा के किसान आंदोलनकारियों पर प्रशासन द्वारा दर्ज मुकदमा को अविलम्ब वापस लेने की मांग की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए समन्वय समिति के संयोजक प्रभुराज नारायण राव ने 7 फरवरी के प्रदर्शन में किसानों की भारी गोलबंदी की अपील की गयी।बैठक को किसान सभा के जिला अध्यक्ष अशोक मिश्र ,सचिव राधामोहन यादव ,भारतीय किसान यूनियन के राज्य अध्यक्ष नेसार अहमद ,बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ के जिला सचिव अजय यादव ,बिहार राज्य किसान सभा के ज...

पांच दिवसीय गैर आवासीय द्वितीय प्रशिक्षण का आयोजन ।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।। प्रखंड संसाधन केंद्र नौतन के सभागार भवन मे सोमवार से पांच दिवसीय गैर आवासीय द्वितीय बैच का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । गणितीय प्रशिक्षण मे कुल अस्सी प्रतिभागियो ने भाग लिया । प्रशिक्षण प्रान्त शिक्षक अपने अपने विधालयो मे बच्चो को गणितीय अधिगम को सुगमता पुर्वक पढ़ाएंगे । प्रशिक्षक के रूप मे अभिमन्यु कुमार मधु ,सुरेश राम, अली अहमद, अजय कुमार शर्मा, नीरज कुमार वर्मा, और उपेन्दर कुमार ठाकुर सामिल रहे । मौके पर प्रशिक्षु बाबूनंदन राय बिलाराम सिंह किरण कुमारी प्रदीप कुमार पांडेय सरस्वती देवी वृजेश द्विवेदी सत्यनारायण सिंह धनीलाल राम लालसा यादव नजमा खातुन उर्मिला कुमार मुन्ना हबीब आदि मौजूद रहे ।।

आपसी विवाद में वार्ड सदस्य सहित चार घायल ।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ बैरिया संवाददाता थाना क्षेत्र के लौकरिया पंचायत के मौजा टोला में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई । जिसमें एक महिला वार्ड सदस्य सहित चार लोग घायल हुए हैं ।घायलों के इलाज बैरिया पीएससी में चल रहा था ।जहां से डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया है ।इसको लेकर वार्ड सदस्य के पति राजेश्वर प्रसाद ने थाने में आवेदन दिया है । जिसमे बताया है कि उसके पड़ोसी सुरेश साह , संजय साह , वीर बहादुर साह मंगलवार की सुबह उसके घर पर जाकर गाली गलौज करने लगे । जिसको मना करने पर सभी ने जानलेवा हमला किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिला है ।प्राथमिकी दर्ज कर अग्रसर कार्रवाई की जा रही है।

बिहार राज्य विधालय रसोइया संघ (एटक)के बैनर तले बी आर सी पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता। ।मंगलवार के दिन मध्यान भोजन कर्मी संयुक्त संघर्ष के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन बीआरसी कार्यालय पर किया गया। धरना को संबोधित करते हुए भाकपा के अंचल सचिव ने सरकार पर जम कर भड़ास निकाला। उन्होंने अपने संबोधन में हड़तालियो के मांगे को जायज करार देते हुए कहा कि रसोइया अपने पेट भरने के लिये आंदोलन कर रही है । लेकिन बहरी गूंगी राज्य और केंद्र की सरकार इनकी नही सुन रही है ।लेकिन भाकपा ने इनकी लड़ाई अपनी लड़ाई बना ली है । इनकी 15 सूत्री मांगों को सरकार से हम लोग मनवांएँगे । रसोईया संघ जिला अध्यक्ष लालबाबू राम ने कहा कि हमारी मांग है कि हमारी पपारिश्रमिक 1250 से बढ़ा कर 18000 हजार किया जाए । केरल ,हरियाणा, गोवा आदि राज्यों के समान बिहार में सभी विधालयो में ढांचागत विकास कर शुद्ध पेय जल व भंडारण के व्यवस्था करने तथा रसोइया की सेवानिवृत्ति 65 वर्ष करने सहित 15 सूत्र मांगो का ज्ञापन बीआरसी के कलर्क को सौपा गया। इस दौरान शंभु मिश्रा , पुष्पा चौरसिया ,रामाश्रय हाजरा, अनीता देवी ,निर्मला देवी, विक्रम भागवत, सत्यनारायण साह, कुंती देवी ,शारद...

आक्रोशित किसानों ने किया मझौलिया चीनी मिल को घंटो जाम,पेराई कार्य रहा घंटो बाधित विधायक व गन्ना महाप्रबंधक के आश्वाशन पर माने किसान।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता मंगलवार के दिन मझौलिया चीनी मिल क्षेत्र के आक्रोशित किसानों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए लगभग चार घंटे तक पेराई को बाधित रखा। आक्रोशित किसानों का कहना था कि केन एक्ट के तहत गन्ने का भुगतान समय से नही हो रहा है।जनरल गन्ने की के चालान में भी मनमानी बरती जा रही है।इस सीजन में जिन किसानो ने गन्ने का बीज उठाया है उन किसानों से बिना सूचना के बीज का मूल्य इसी सीजन के भुगतान से काटा जा रहा है ।चीनी मिल दलालो का अड्डा बन गया है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे क्षेत्रिय विधायक मदन मोहन तिवारी ने किसानों की मांग को जायज बताया साथ ही किसानों की मांगों को समझ कर मिल प्रबंधक से बात की तब जा कर मामला शांत हुआ।विधायक की पहल पर मिल के गन्ना महा प्रबंधक डॉ जे पी त्रिपाठी किसानों से रूबरू हुए और किसानों को आश्वाशन दिया कि पांच फरवरी से पचास प्रतिशत जेनरल प्रभेद का चालान किसानों को दिया जायेगा। इस दौरान किसान सह पैक्स अध्यक्ष हरिशंकर पांडेय ने आरोप लगाते हुए गन्ना महा प्रबंधक से कहा की मिल में 1500 रुपए में चलान की बिक्री हो रही है । जिसकी जांच महा...

दो ककारोबारी के साथ भारी मात्रा मे देशी शराब बरामद

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के तहत बुधवार की संध्या शिवराजपुर सनकहीया माई स्थान के पास से पुलिस ने दो पर लदे तीन सौ छत्तीस बोतल रोमियो क्रेजी के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है । पकड़े गये कारोबारी बैरा परसौनी गांव का टुना यादव और शिवराजपुर गांव का ओमप्रकाश यादव बताया गया । बाईक को जप्त कर उक्त गिरफ्तार कारोबारी से पुलिस पुछताछ कर रही ।।

विधानसभा सीटों का समीकरण

Image
*📝वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट:* *📝क्या NDA का चक्रव्यूह भेद पाएगा महागठबंधन?* वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में आता है. ये इलाका नेपाल की सीमा से सटा हुआ है और बिहार के सुदूर उत्तर में पड़ता है. 2002 के परिसीमन के बाद साल 2008 में पहली बार ये लोकसभा सीट अस्तित्व में आया. इससे पहले ये सीट बगहा के नाम से जानी जाती थी. 2014 में इस सीट से बीजेपी के सतीश चंद्र दुबे जीतकर लोकसभा पहुंचे. वाल्मीकि नगर बिहार की राजधानी पटना से 295 किलोमीटर दूर नेपाल की सीमा पर स्थित है. गंडक नदी के किनारे बसे वाल्मीकि नगर का पौराणिक महत्व भी है. कहा जाता है कि यहां बने आश्रम में महर्षि वाल्मीकि रहते थे. हर साल मकर संक्रांति के मौके पर यहां बड़ा मेला भी लगता है. भोजपुरी भाषी ये इलाका राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय माना जाता है. इसी चंपारण की धरती से महात्मा गांधी ने 1917 में चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी. यह इलाका प्रसिद्ध कवि गोपाल सिंह नेपाली की भी जन्मस्थली है. *राजनीतिक पृष्ठभूमि* आजादी के बाद से ही चंपारण के इलाके में कांग्रेस हर चुनाव में अपना दमखम दिखाती आ रही थी. लेकिन इमरजेंसी...
Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की बैठक 29 जनवरी को रिक्शा मजदूर सभा भवन ,बेतिया में हुई ।बैठक में गन्ना किसानों की समस्याओं पर गम्भीर चर्चा के बाद 7 फरवरी को पश्चिम चम्पारण जिला समाहरणालय के समक्ष, बेतिया में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया ।गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने पर सरकार के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया ।सामान्य एवं निम्न कोटि के गन्ना आपूर्ति नहीं होने में चीनी मिलों की मनमानी को सरकारी संरक्षण करार दिया गया ।मिलों द्वारा की जा रही घटतौली को किसानों की सीधी लूट बताया गया ।बैठक में बगहा के किसान आंदोलनकारियों पर प्रशासन द्वारा दर्ज मुकदमा को अविलम्ब वापस लेने की मांग की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए समन्वय समिति के संयोजक प्रभुराज नारायण राव ने 7 फरवरी के प्रदर्शन में किसानों की भारी गोलबंदी की अपील की गयी।बैठक को किसान सभा के जिला अध्यक्ष अशोक मिश्र ,सचिव राधामोहन यादव ,भारतीय किसान यूनियन के राज्य अध्यक्ष नेसार अहमद ,बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ के जिला सचिव अजय यादव ,बिहार राज्य किसान सभा के ...

पुलिस ने 96 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से रत्नेश्वर राव की रिपोर्ट:- चौतरवा थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलायी जा रही छापेमारी अभियान मे सोमवार की शाम 96 बोतल अंग्रेजी शराब 8 पीएम विस्की बरामद किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष मो कलिम ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि दुसादीपटी- लक्ष्मीपुर सरेह रास्ते से शराब की एक बडी खेप पहुचने वाली है। उन्होने बताया कि गुप्त सुचना के आलोक मे उक्त रास्ते मे छापेमारी अभियान सअनि पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व मे चलायी गयी। जहॉ 96 बोतल अंग्रेजी शराब 8 पीएम बरामद किया गया। उन्होने बताया कि अंधेरे का लाभ लेते हुए शराब कारोबारी भागने मे सफल रहे। बरामद शराब उतर- प्रदेश ब्रांड की निर्मित है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारियों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
Image
सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी संवाद सूत्र:- मोतिहारी शहर के बनिया पट्टी वार्ड 10 में चोरी का मामला प्रकाश में आया है बनिया पट्टी निवासी राजेंद्र प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर आवेदन में कहा है कि मेरे घर के रूम की खिड़की खोलकर मेरे भाई की लड़की सोनम कुमारी उर्फ छोटी पिता कृष्णा प्रसाद के द्वारा मेरे बैग से 8000 रुपया एवं सोने की अंगूठी तथा पुराना चांदी का सिक्का निकाल लिया गया है । वहीं अपने ब्वॉयफ्रेंड को दे दिया गया है जब मैंने छोटी से पूछताछ किया तू उसने अपने पिता कृष्णा प्रसाद एवं मेरे भाई रामा शंकर प्रसाद मोहल्ले के राजकुमार अमित कुमार देवेश चंद्र गुप्ता की सामने सिर्फ रुपया स्वीकार किया जबकि अपने दोस्त को आभूषण गला देने के लिए दे दिया है। वहीं आवेदन में सोनम उर्फ छोटी ने पूर्व में भी मेरे रूम से मेरे पॉकेट से रूपया चोरी कर चुकी है इस बात को भी उसने सभी गवाहों के समक्ष स्वीकार कर चुकी है छोटी ने पिछले माह सुगौली में भी एक महिला का मोबाइल चोरी कर लिया था इसकी चोरी की बात सभी जानते हैं ।
Image
सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी संवाद सूत्र:- डुमरियाघाट सोमवार को स्टेट हाइवे 74 पर रामपुर खजुरिया पंचायत अन्तर्गत गिरि टोला के समीप शिव मंदिर के पास शौचालय अनुदान राशि व उक्त अनुदान राशि के लिए दो हजार अवैध राशि वसूली को लेकर उग्र ग्रमीणों ने सड़क पर उतर कर जाम प्रदर्शन दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सभी प्रदर्शनकारी स्थानीय प्रखंड प्रशासन व विकास मित्र के विरुद्ध नारा लगा रहे थे। सड़क जाम होने से करीब दो घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। आक्रोशित सभी ग्रामीण खजुरिया पंचायत के विकास मित्र रिंकी देवी पति लालबाबू राम व उप मुखिया पर शौचालय निर्माण भुगतान में अवैध राशि उगाही करने का आरोप लगा रहे थे। सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे उक्त पंचायत निवासी मणिकांत कुमार गिरी ने कहा कि आज से मात्र पांच छह माह पहले जब पंचायत को ओडीएफ घोषित करना था तो पंचायत के मेंटल का कार्य कर रहे शिक्षकों द्वारा खुले में शौच कर रहे लोगो की तस्वीर को वाट्सएप और फेसबुक पर वायरल कर अपमानित किया जाता था और जब मेरे गाँव के सभी घरों में शौचालय बन कर पूर्ण रूप ओडीएफ घोषित हो गया। तो सरकार के द्वा...

चनपटिया बीडीओ के खिलाफ सर्वदलीय धरना मे शामिल जदयू के सदस्यों के प्रति हो कारवाई जदयू जिलाध्यक्ष को ज्ञापन देते चनपटिया के कार्यकर्ता।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/चनपटिया संवाद सूत्र:- जगदीशपुर । एक प्रतिनिधि ।चनपटिया बीडीओ के खिलाफ 17 जनवरी को सर्वदलीय धरना मे शामील होने पर जदयू के सदस्यों के प्रति चनपटिया जदयू कार्यकर्ताओ मे भारी आक्रोश का माहौल उत्पन्न है। इस संदर्भ मे पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद महतो को चनपटिया जदयू के धरना मे शामील लोगों के प्रति कारवाई कि मांग कि है। जदयू के जिला कमिटि सदस्य श्रीमान मिश्रा,जिला कार्यकारिणी सदस्य वीर महतो,प्रखण्ड महासचिव वीरबहादुर ठाकुर,गीधा पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद,दीपनरायण कुमार,प्रमोद कुमार,सुरेश प्रसाद आदि दर्जनों पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि चनपटिया बीडीओ ईमानदार है। मुख्यमंत्री और केन्द्र सरकार द्वारा चलाऐ जा रहे लाभकारी योजनाओ मे विपक्षी दल द्वारा बिचौलिया का भूमिका करने कि प्रयास किया जा रहा है। जिसपर बीडीओ ने बिचौलियो कि भूमिका करने वालो पर प्रखण्ड मे पाबंदी लगा दी है। जिस पर विपक्षी दलो द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। जबकि जदयू के कुछ कार्यकर्ता धरना मे शामील थे। पार्टी और सरकार विरोधी नीति के समर्थन देने वाले ऐसे पार्टी कार्यकर्ताओ पर कारवा...
Image
सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- अब नेताओ की खैर नही सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर हुई है, इसे आपके आकलन के लिए भेज रहे है .. प्रिय / सम्मानित भारत के नागरिकों... आपसे इस संदेश को पढ़ने का अनुरोध किया जाता है और अगर सहमत हैं,तो कृपया अपनी संपर्क के सभी लोगों को भेजे और बदले में उनमें से प्रत्येक को भी आगे भेजने के लिए कहें। तीन दिनों में, पूरे भारत में यह संदेश होना चाहिए। भारत में हर नागरिक को आवाज उठानी चाहिए__2018 का सुधार अधिनियम__ - सांसदों को पेंशन नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि राजनीति कोई नौकरी या रोजगार नही है बल्कि एक निःशुल्क सेवा है। - राजनीति लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एक चुनाव है,इसकी पुनर्निर्माण पर कोई सेवानिवृत्ति नहीं है,लेकिन उन्हें फिर से उसी स्थिति में फिर से चुना जा सकता है। (वर्तमान में उन्हें पेंशन मिलती है सेवा के 5 साल होने पर)। इसमें एकऔर बड़ी गड़बड़ी यह है कि अगर कोई व्यक्ति पहले पार्षद रहा हो,फिर विधायक बन जाए और फिर सांसद बन जाए तो उसे एक नहीं,बल्कि तीन-तीन पेंशनें मिलती हैं।यह देश के नागरिकों साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है जो ...
Image
सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी से दीपक कुमार की रिपोर्ट:- मोतिहारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में स्थानीय मुंशी सिंह महाविद्यालय में निर्वाचन सबंधित बैठक संपन्न हुई।उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक , अपर समाहर्ता कुमार मंगलम, उप विकाश आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार रजक, लोक सभा आम निर्वाचन के अवसर पर गठित सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे। उक्त अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने कहा कि लोक सभा आम निर्वाचन के सुचारू संचालन हेतु तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। सभी कोषांग एवं निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी से यह अपेक्षित होगा कि सभी द्वारा निर्धारित कार्यों निर्देशो का समय पर अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। लोक सभा आम निर्वाचन के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण क्रम में आयोग द्वारा निर्देशित SOP के अनुसार सभी निर्धारित कार्यों को निष्पादित ...
Image
सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी/रक्सौल संवाद सूत्र:- रक्सौल को नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद के आवास पर एक बैठक हुई जिसमे यह निर्णय लिया गया कि रक्सौल मे जाम की समस्या को लेकर रक्सौल युवा राजद के द्वारा जाम हटाओ रक्सौल बचाओ जो अभियान शुरू किया गया है उससे मुकाम पर पहुंचाने के लिए नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद तन मन धन से अपनी भूमिका निभाएंगे। विधायक डॉ अहमद ने कहा कि आई सी पी उद्घाटन के बाद शहर से वाहनों की परिचालन क्यों हुआ नही हुआ और जब लोगो द्वारा आंदोलन शुरू किया गया तो दबाव मे सभी वाहनों का आई सी पी से आना जाना शुरू हुआ फिर दुबारा शहर से कैसे आना जाना कर दिया गया। यदि आई सी पी चालू नही हुआ है तो आई सी पी के अधिकारी बयान दें अन्यथा जिन अधिकारियों की मिली भगत से शहर से होकर दुबारा वाहनों का परिचालन शुरू हुआ उनके विरुद्ध ठोस कारवाई हो अन्यथा राजद परिवार एक बार फिर से रक्सौल मुख्य पथ को जाम करेगा। नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद ने कहा उक्त आंदोलन मे हरसिद्धि विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र राम, ढाका विधायक फैसल रहमान भी शामिल होंगे साथ ही उन्होंने कहा उक्त कार्यक्रम मे जिला के पार्टी पदाधिका...

*रक्सौल के जामा मस्जिद में लहरा तिरंगा, लगे वन्दे मातरम व भारत माता के जय के नारे*

Image
सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी/रक्सौल संवाद सूत्र:- *रक्सौल* :हिन्दू-मुस्लिम-सिक्ख-ईसाई हम वतन हम नाम है, हम जियेंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए, दिल दिया हैं जां भी देंगे ए वतन तेरे लिए आदि गीतों को साथ रक्सौल के मुख्य पथ स्थित जामा मस्जिद में हाजी अकील अहमद (सदर) ने जैसे ही 70वें गणतंत्रता दिवस पर तिरंगे को लहरा राष्ट्र ध्वज को सलामी दी, वैसे ही उपस्थित देशभक्तों ने वन्दे मातरम व भारत माता की जय के नारों से माहौल देशभक्तिमय कर दिया। वहीं उपस्थित मुस्लिम भाइयों ने कहा कि हम सच्चे मुसलमान हैं और सच्चे मुसलमान जो भारतीय है, उनके लिए अपने देश से प्यारा कोई वतन नही है। वो भारत के लिए जीते हैं और भारत के लिए मरते हैं। वहीं मस्जिद में झंडोत्तोलन के दौरान हिन्दू-मुस्लिम एकता का परिचय देखने को मिला और यह फिर एक बार प्रमाणित हुआ कि भारत एकता में अनेकता का देश है। मौके पर डॉ. मसुल्लाह (सचिव), नेयाज अहमद (सोनू) खजांची अल्लाउद्दीन आलम, समसुद्दीन आलम, नेशार अहमद, मुस्ताक आलम, शमीम अहमद, ओम प्रकाश पाण्डेय, सुधीर कुमार, अखिलेश दावल कारी, अरशद वकील व मासूम साहब सहित कई बच्चे व बुजुर्ग आदि उपस्थित थे।

बीएसएनएल के मोतिहारी व बेतिया मे सेवा फेल

Image
सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी/पताही संवाद सूत्र:- *पताही:-* बीएसएनएल का कल सुबह 10 बजे के करीब से ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवा पुर्णतः ठप हो गया है। जिसके कारण बेतिया और मोतिहारी दोनों जिले में ब्रॉडबैंड व मोबाइल सेवा फेल है। लगभग 18 घंटे से नेटवर्क फेल होने के बावजूद कंपनी के अधिकारियों के कानों में अभी जूं तक नहीं रेंग रहा है। नेटवर्क गड़बड़ी के कारण इसके उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता।। रविवार के दिन सरिसवा अंशु प्रिया पब्लिक स्कूल में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक जिला सचिव अब्दुल्लाह उर्फ अरसद सरहदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस बैठक में डीएसपी पंकज रावत मझौलिया के थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता को शॉल वोढाकर सम्मानित किया गया । इस बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी रावत ने छात्र छात्राओं का भविष्य उज्जवल करने पर विशेष जोर दिया ।वही सस्ती शिक्षा समावेशी शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि अब गाँव मे ही अच्छे स्कूल हो गए हैं अब बेतिया जाने की कोई आवश्यकता नहीं । इस मौके पर प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर के प्रखंड अध्यक्ष सनत होत्री सचिन मुन्ना खाओ सहित मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के प्राइवेट विद्यालय के निर्देशकों में जगत नारायण श्रीवास्तव, धनंजय झा ,जयशंकर प्रसाद ,शाहबाज आलम आलम रेजा आदि उपस्थित रहे ।

चोरो ने उडाये हजारो के समान । --- गश्ती के बावजूद भी चोरो का आतंक जारी ।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।। नौतन बाजार अवस्थित यादव मार्केट के बगल से शनिवार की मध्य रात्रि मे चोरो ने दो दुकानो के सेटर तोड हजारो का समान चोरी कर लिया । इस बावत पीडित दुकानदार पाण्डेय टोला गाँव के बिनोद प्रसाद और बन्हौरा गांव के संतोष साह ने स्थानीय थाने को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए अज्ञात चोरो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है । इधर पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए छानबीन मे जुट गयी । थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि पुलिस आवेदन के आलोक मे मामले की छानबीन मे जुट गयी है ।।

आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मे गोपालगंज की टीम ने मारी बाजी । --- पुर्व विधायिका डा मनोरमा प्रसाद ने फीता काट कर मैच का किया उद्घाटन ।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।। श्री राम खेल मैदान नौतन के प्रांगण मे आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले मे शनिवार को गोपालगंज की टीम ने नौतन को हराकर शील्ड पर आपना कब्जा जमा लिया । फाइनल मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप मे पुर्व विधायिका डा मनोरमा प्रसाद व डेंटल स्पेशलिस्ट डा हृदयानारायण प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया । श्री प्रसाद ने खिलाड़ीयो से परिचय किया और कहा कि खेल को सदा खेल के भावना के साथ खेलनी चाहिए । खेल मे हार और जीत निश्चित है ।इस लिए खेल मे हारे हुए टीम को आपनी कमी को दूर कर बेहतर प्रदर्शन के प्रयास मे लगे रहना चाहिए। वही खेल बीस बीस ओभर का खेला गया । जिसमे पहले बैटिंग करते हुए श्री राम क्रिकेट टीम के खिलाड़ीयो ने बीस ओभर मे 155 रन बनाकर गोपालगंज टीम को जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य निर्धारित किया । रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए गोपालगंज टीम ने कसमकस परिस्थिति मे जीत दर्ज की । और शील्ड पर आपना कब्जा जमा लिया । मौके पर मानव प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष हृदयानंद सिंह टूर्नामेंट के व्यवस्थापक सपोर्ट पब्लिक स्कूल के अवध कि...

सरकारी व गैर सरकारी संस्थानो मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे को दी गई सलामी ।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।।गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानो के प्रांगण मे शनिवार को हर्षोल्लास के महौल मे बड़े धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण मे प्रखंड प्रमुख जुबैदा खातुन ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी। वही थाना परिसर के प्रांगण मे नये थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने तिरंगे को लहराया और सलामी दी । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे प्रभारी डॉ आर बी यादव तथा राजकिय कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे प्राचार्या कुमारी अनुपमा ने तिरंगे को सलामी दी । पार्टी कार्यालय मे भी तिरंगे को सलामी दी गयी । 70 वे गणतंत्र दिवस को लोगो ने हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया । संस्थानो मे झाखी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान बताया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है । देश के प्रत्येक नागरिक को सामान अधिकार मिला है। इस दिन देश मे संविधान लागू हुआ था हमारा संविधान भारत के हर नागरिक के न्याय स्वतंत्रता और सम्मान को सुरक्षित करता है । इसी कारण हमे वोट देकर मुख्यमंत्री और प्...

अनमोल आयुर्वेदि क्लिनिक के द्वारा 72 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरीब ,असहाय,अनाथ को कम्बल वितरण किया गया ।

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता।। शनिवार के दिन मझौलिया जीप स्टैन के समीप गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अनमोल आयुर्वेदिक क्लिनिक के तत्वाधान में जाड़े के मौसम को देखते हुए असहाय एवं गरीबों को कंबल का वितरण किया गया । इस मौके पर डॉ एम के चौधरी ने 100 से अधिक कंबल का वितरण किया वितरण के दौरान डॉ एम के चौधरी ने लोगों को बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कम्बल बाटा जा रहा है ।तथा मानव अधिकार संगठन के द्वारा गरीब महिलाओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाती है । इस मौके पर आनिल मुखिया, रिन्दू कुमारी ,एम के चौधरी समेत सौकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।

70वें गणतंत्र दिवस के असवर पर सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर आन बान शान से राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराया गया। मझौलिया संवाददाता।।70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन बान शान से राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराया गया।प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख सुनैना देवी,अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी,स्वाथ्य केंद्र में डा. सलाम, बाल विकास परियोजना में सीडीपीओ निरुपमा शंकर, थाना परिसर में थानाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता,चीनी मिल में निदेशक सीएल शुक्ला, मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक में महम्मद सिबिलि, स्टेट बैंक मझौलिया में शाखा प्रबंधक मनोज कुमार, जदयू कार्यलय परिसर में प्रखंडध्यक्ष अशोक पटेल, केन यूनियन में युगलकिशोर प्रसाद, कॉपरेटिव बैंक में प्रवेश महतो, मझौलिया पंचायत भवन में मुखिया अनिल बैठा,महोदीपुर में पंचायत में आशा देवी, सरिसवा पंचायत में सोहन साह,बरवां सेमरा घाट में संदीप गिरी, धोकराहा में आशीष भट्ट, महनागनी में जितेन्द्र सिंह, नौतन खुर्द में सुरेन्द्र पाल,रमपुरवा में रामलखन ठाकुर, डुमरी में अल्का राय, लालसरैया मेनका देवी,विशम्भरपुर में मुकेश,रतनमाला में निर्मला तिवारी, चनायन बांध में कंचन शाही, सेंवरिया में रब्बी देवी, जौकटिया में पूनम देवी,अहवर शेख में जाकिर हुसैन खा, राजाभार में देव नारायण सहनी, बहुअरवा चन्द्रकिशोर सिंह,पारसा में सुनील तिवारी,गुदरा में देवसरण प्रसाद आदि मुखिया ने अपने अपने पंचायत भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।सरपंच ग्राम कचहरी मझौलिया में लाल बिहारी राम,सरिसवा में डा. अशोक प्रसाद, राजाभार जटाशंकर सिंह आदि सरपंचों ने ग्राम कचहरी में ध्वजारोहण किया।वही इस प्रखंड क्षेत्र के पैक्स अध्यक्ष कृष्मोहन चौरसिया, सरिसवा में पिंकी पाण्डेय, सेंवरिया में प्रमोद सिंह,माधोपुर में शत्रुधन प्रसाद सिंह,लालसरैया में राम इकबाल प्रसाद,सेमरा में शमीम अख्तर आदि पैक्स अध्यक्षों पैक्स गोदामों पर राष्ट्रीय ध्वज फ़हराया।इस अवसर पर महोदीपुर मध्य विद्यालय में,सरिसवा में नवीन आदर्श विद्यालय, अंशुप्रिया रहमानिया एकाडमी,ए.एच होली मिशन के साथ सरकारी व प्राइवेट विधालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पूरा प्रखंड जन गण मन अधिनायक जया हे भारत भाग्य विधाता के राष्ट्र गान से गूँजन्मय रहा।

Image
सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया/मझौलिया संवाददाता।। 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन बान शान से राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराया गया।प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख सुनैना देवी,अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी,स्वाथ्य केंद्र में डा. सलाम, बाल विकास परियोजना में सीडीपीओ निरुपमा शंकर, थाना परिसर में थानाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता,चीनी मिल में निदेशक सीएल शुक्ला, मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक में महम्मद सिबिलि, स्टेट बैंक मझौलिया में शाखा प्रबंधक मनोज कुमार, जदयू कार्यलय परिसर में प्रखंडध्यक्ष अशोक पटेल, केन यूनियन में युगलकिशोर प्रसाद, कॉपरेटिव बैंक में प्रवेश महतो, मझौलिया पंचायत भवन में मुखिया अनिल बैठा,महोदीपुर में पंचायत में आशा देवी, सरिसवा पंचायत में सोहन साह,बरवां सेमरा घाट में संदीप गिरी, धोकराहा में आशीष भट्ट, महनागनी में जितेन्द्र सिंह, नौतन खुर्द में सुरेन्द्र पाल,रमपुरवा में रामलखन ठाकुर, डुमरी में अल्का राय, लालसरैया मेनका देवी,विशम्भरपुर में मुकेश,रतनमाला में निर्मला तिवारी, चनायन बांध में कंचन शाही, सेंवरिया में रब्बी देवी, जौकटिया में पूनम देवी,अहवर शेख में जाकिर हुसैन खा, राजाभार में देव नाराय...

भाजपा भगाओ- संविधान बचाओ! लोकतंत्र बचाओ आजादी बचाओ! 5 फरवरी को महाराजा स्टेडियम बेतिया में होगी जन अधिकार रैली, संबोधित करेंगे दीपंकर भट्टाचार्य,

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- भूमि लूट- गन्ना लूट राज के खिलाफ खिलाफ खिलाफ बगही रतनपुरा पंचायत में संपन्न हुआ भाकपा माले का पंचायत सम्मेलन बैरिया 27 जनवरी 2019 भाकपा माले के प्रथम पंचायत सम्मेलन बगही नाथ बाबा चौक पर समपन्न हुआ,सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सह किसान महासभा के जिला संयोजक सुनील कुमार राव ने कहा कि खेत मजदूरों गरीबों के लिए मोदी और नीतीश सरकार महाविपत्ति के रूप में है, सीलिंग से फाजिल, बेनामी,गैर मजरूआ, बेतिया राज की जमीन इत्यादि तमाम जमीनों से गरीब दलितों आदिवासियों को जमीन से वेदमती किया जा रही है, लोगों के घर को बुलडोजर से ढाए जा रहे हैं, 2,35000 धारियों में अधिकांश की जमीन की लूट हो रही है, वैसे तमाम बड़े भू स्वामियों की जमीन जो स्वामियों की जमीन जो अभी तक सेलिंग के दायरे में नहीं आ सकी है, वैसे हजारों एकड़ जमीन की लूट मची है, बड़े भूस्वामी और भू माफियाओं का भूमि लूट राज कायम का भूमि लूट राज कायम हो गया, उसी तरह से गन्ना किसानों का गाना लूट भी जारी है, गन्ना रेट कम कर सिर्फ वैरायटी का गन्ना...

आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।। गुप्त सूचना के तहत स्थानीय थाना पुलिस ने प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण से गुरुवार की दोपहर एक काण्ड अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दारोगा फनीभूषण सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज राम बैरिया थाना के मिया तिलंगही गांव का निवासी है । इसके विरूद्ध नौतन थाने के 508/18 मे केस दर्ज है । जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया ।।

बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के गोबरहिया वन रेंज में गस्ती करते दो होगार्ड के जवान की मौत

Image
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/नौरंगिया से आशुतोष कुमार जयसवाल की रिपोर्ट:- बगहा पुलिस जिला अनुमंडल के नौरंगिया थाना क्षेत्र के हर्नाटांड़ वन क्षेत्र के गोबरहिया दोन के बैरिया लक्ष्मीपुर जंगल में बिहार पुलिस के 7 होमगार्ड के जवान डंडे के बल पर 5 बजे गस्ती कर रहे थे।जिसमें गस्ती के उक्त दौरान लाल सलाम से मुठभेड़ हुई,जिसमें 2जवान को गोली मार दिया, और एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसको आनन फानन में बेतिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मरने वाले जवान का नाम बगहा के मलपुरुवा निवासी हीरालाल और भैरोगंज निवासी अर्जुन है।जिसमें नौरंगिया थाना थाना अध्यक्ष ने दल बल के साथ घटना स्थल की जांच की ।वही सूचना उपरांत एसपी अरविंद प्रसाद गुप्ता ने लास को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। वही पोस्टमार्टम के बाद मृत शरीर को पुलिस लाइन लाया गया, जिसमें वरीय अधिकारियों द्वारा सलामी के साथ शोक व्यक्त करते हुए ,बगहा एसपी ने दोनों मृत शरीर को परिजन के हवाले कर दिया, और मृत हीरालाल, और अर्जुन के बेटे को मुआवजे के संघ सरकारी नौकरी देने पर सहमति जताई और इस मामले में जांच कर कानून...
Image
बिहार के पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा आज के समय में बिहार पुलिस के हीरो माने जाते हैं। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र जहां एक ओर अपराधियों पर कहर बन कर टूटते हैं तो दूसरी ओर स्नेह और ज्ञान के साथ-साथ युवाओं को फिटनेस का मंत्र बताते हैं। एसपी उपेंद्र शर्मा पुलिसिंग में हमेशा जनता का ख्याल रखते हैं।तो वहीं उपेंद्र को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए उन्हें 2011, 2012, 2013, 2014, 2015, 2016 और 2017 में वार्षिक पुलिस अवार्ड से नवाजा जा चुका है। पूर्वी चंपारण में अगस्त 2017 से पदस्थापित हैं। यहां आने के साथ ही उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। ऐसा नहीं है कि इनके समय में अपहरण, हत्या व लूट जैसी घटनाएं ही नहीं हुईं, लेकिन इन घटनाओं को सुलझाने का इनका तरीका अलग है। एसपी उपेंद्र शर्मा पुलिसिंग में हमेशा जनता का ख्याल रखते हैं। 22 सितंबर 2017 को छौड़ादानो से व्यवसायी का अपहरण हो गया था। एसपी के प्रयास से 15 घंटे के अंदर उन्हें मुक्त करा लिया। 9 मार्च 2018 को घोड़ासहन में सीएसपी संचालक की हत्या कर लाखों की लूट हो गई। 14 दिनों तक लगातार छापेमारी चली। गैंग के सात शातिरों को घ...
Image
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा से आशुतोष कुमार जयसवाल का रिपोर्ट बगहा- आज बगहा नगर परिषद में माननीय सभापति श्रीमती जरिना खातून के द्वारा 70 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडातोलन किया गया जिसमें उप सभापति जितेन्द्र राव नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद गण मिडिया कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। और इस त्योहार को बड़े हर्सोउल्लास के साथ इसे मनाया गया।
Image
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा से आशुतोष कुमार जयसवाल का रिपोर्ट बगहा- पथ परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का 30 जनवरी का आगमन होगा,बगहा रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे।बगहा अनुमंडल के सभी लोग मंत्री जी के स्वागत के लिए काफी बेसबरी से इंतजार कर रहे है।इस शिलान्यास से पूरे बगहा को जाम से निजात मिलेगी।इसको लेकर पूरे जनता मे खुशी का माहौल है।