सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी संवाद सूत्र:- डुमरियाघाट सोमवार को स्टेट हाइवे 74 पर रामपुर खजुरिया पंचायत अन्तर्गत गिरि टोला के समीप शिव मंदिर के पास शौचालय अनुदान राशि व उक्त अनुदान राशि के लिए दो हजार अवैध राशि वसूली को लेकर उग्र ग्रमीणों ने सड़क पर उतर कर जाम प्रदर्शन दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सभी प्रदर्शनकारी स्थानीय प्रखंड प्रशासन व विकास मित्र के विरुद्ध नारा लगा रहे थे। सड़क जाम होने से करीब दो घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। आक्रोशित सभी ग्रामीण खजुरिया पंचायत के विकास मित्र रिंकी देवी पति लालबाबू राम व उप मुखिया पर शौचालय निर्माण भुगतान में अवैध राशि उगाही करने का आरोप लगा रहे थे। सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे उक्त पंचायत निवासी मणिकांत कुमार गिरी ने कहा कि आज से मात्र पांच छह माह पहले जब पंचायत को ओडीएफ घोषित करना था तो पंचायत के मेंटल का कार्य कर रहे शिक्षकों द्वारा खुले में शौच कर रहे लोगो की तस्वीर को वाट्सएप और फेसबुक पर वायरल कर अपमानित किया जाता था और जब मेरे गाँव के सभी घरों में शौचालय बन कर पूर्ण रूप ओडीएफ घोषित हो गया। तो सरकार के द्वारा मिलने वाली सहायता राशि मे भी प्रखंड व विकास मित्र के मिली भगत से पैसे में बन्दर बांट लगी है।शौचालय जियो टैगिंग में अवैध राशि देने वाले की ही जियो टैगिंग की जाती हैं । सड़क जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे जाम स्थल पर पहुँच ग्रामीणों से सड़क जाम समाप्त करने का आग्रह किया। परंतु आक्रोशित ग्रामीण विकास मित्र पर कड़ी कार्रवाई करने व बीडीओ को बुला कर अपने खाते में अविलम्ब राशि की मांग किया। ग्रमीणों के सामने थानाध्यक्ष ने केसरिया बिडीओ से बात कर बताया कि 4 से 5 दिन में सभी के खाते में राशि चल जाएगा यह बात सुन कर उग्र प्रदर्शन कारियो ने जाम हटाया और आवागमन चालु हुआ । मौके पर रोहित गिरि, श्रवण कुमार, शशिकांत गिरि, गुडु कुमार, बिबेक कुमार, आनन्द कुमार, मंजय कुमार, टिमन गिरि, सतेंद्र गिरि, चितरंजन गिरि, राजन कुमार, नीरज कुमार,रंजीत कुमार, राकेश कुमार, मोहनलाल गिरि, अरुण गिरि, आकाश , पिंटू, पूर्व मुखिया बच्चा गिरि, ओमप्रकाश गिरि, जयनारायण गिरि सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार