पुलिस की कार्रवाई भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार, जेल जप्त शराब व गिरफ्तार कारोबारी के साथ पुलि
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मैनाटाँड़ संवाद सूत्र;- पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की अहले सुबह त्रिवेणि कैनाल से सटे ईट भट्टा के पास कारवाई कर भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ चार कारोबारी को धर दबोचने में सफलता पाई है।थानाध्यक्ष राम विनोद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की करीब आधा दर्जन कारोबारी नेपाली शराब के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना के आधार पर त्रिवेणी कैनाल नहर के पास पुलिस टीम को लगा दिया गया। तभी नेपाल की तरफ से आता संदिग्ध पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस खदेड़ कर शराब के साथ कारोबारियों को पकड़ लिया। वहीं दो कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।गिरफ्तार कारोबारियों के पास से 660 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मैनाटाँड़ निवासी लाल बाबू मियां, राजकुमार मांझी, गुल्ली मांझी व सलाउद्दीन मियां उर्फ गुब्बर के रूप में हुई है। वहीं फरार कारोबारियों मे मैनाटाँड़ निवासी विनोद माझी व चंद्रजीत मांझी बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर नई शराब अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर जेल भेज दिया गया ...