सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:- मझौलिया शहीदों के सम्मान में आयोजित चंपारण T20 क्रिकेट मैच मैं खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा की भावना से जो देश के नाम संदेश भेजा है वह चंपारण के लिए गौरव की बात है शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ी अपने मंजिल को आसानी से पा सकते हैं उक्त बातें सदर विधायक मदन मोहन तिवारी ने मोतीलाल हाई स्कूल स्टेडियम में मंगलवार को फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब मझौलिया के तत्वधान में आयोजित मैच के उद्घाटन में फीता काटते हुए कहा मैच का उद्घाटन संयुक्त रूप से क्रिकेट मैच के संरक्षक डॉक्टर साबिर अली डॉ एस कुमार नौतन थाना क्षेत्र के कांग्रेस के बड़े नेता अजय कुमार कुशवाहा गोलू कुमार श्रीवास्तव मआदि ने किया मैच उद्घाटन के पहले मुख्य अतिथि एवं मैच के आयोजक दोनों टीम के खिलाड़ियों के साथ 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की मैच के शुभारंभ में डॉक्टर साबिर अली ने खिलाड़ियों को जोश बढ़ाते हुए कहा कि आजकल के खिलाड़ी ही हमारे देश के भविष्य हैं खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए वहीं डॉ एस कुमार ने कहा कि युवा खिलाड़ियों में जो आज उत्साह देखने को मिला वह मझौलिया के लिए काफी गौरव की बात है मुख्य अतिथियों ने जो कटिया टीम के कप्तान आबिद आलम और बेतिया टीम के कप्तान निर्भय कुमार के साथ खिलाड़ियों से परिचय पत्र करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया इस खेल में जो कटिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की दर्शकों की भीड़ से स्टेडियम भरा हुआ था खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए दर्शकों ने तालियां बजा बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करते रहे कमेंट्री बॉक्स में धीरू कुमार सिंह अजय कुमार एवं एंपायर के रूप में गोलू कुमार श्रीवास्तव अनिमेष पांडे ने समय-समय पर खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते रहें इस मौके पर मोहित कुमार पाठक विधायक के बॉडीगार्ड सूरज तिवारी ब्राह्मण संस्कार मंच के जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडे अजय शुक्ला समेत मुख्य अतिथि उपस्थित थे फोटो भी साथ में है

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार