चनपटिया में सड़कों का हुआ शिलान्यास
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ चनपटिया नगर संवाददाता
बिहार सरकार गांव के विकास के लिए कृत संकल्पित है। राज्य के हर गांव में सड़कों का जाल बिछने लगा है। गांवों में अब पक्की सड़कें दिखने लगी हैं। उक्त बातें विधायक प्रकाश राय ने सड़कों के शिलान्यास के मौके पर कही। जीटीएसएनवाई ग्राम टोला संपर्क योजना के तहत केवल जैतिया पंचायत में तीन सड़क का शिलान्यास किया गया। इसमें पिपरा तुलाराम घाट,सिसवनिया और जैतिया से फत्तेपुर जाने वाली सड़क शामिल है। मौके पर त्रिलोकी झा,संजय मिश्रा,भाष्कर मणि मिश्र,मुन्ना तिवारी,लाल बाबू राय,राम प्रवेश सिंह,संवेदक मिथिलेश यादव,गुड्डू मिश्र आदि मौजूद रहे। इसके पहले पश्चिमी तुरहापट्टी के ठकुराई टोला ,चारगांहा के मिश्रौली,कुड़वा मठिया के बकुचिया,खर्ग पोखरिया के सिहोरवा टोला,लालगढ़ के पांडेय टोला आदि में ग्रामीण टोला संपर्क योजना के अंतर्गत पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया।

Comments
Post a Comment