घटतौली का विरोध करने पर मझौलिया चीनी मिल प्रबंधन गुंडों द्वारा किसानों को पिटवा रहा है। --भाकपा माले

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:- घटतौली, चीनी मिलो के क्रय केन्द्रो पर अौने- पौने दाम पर गन्ना खरीदने व चलाना रोस्टर के अनुसार वितरित नहीं करने का विरोध करने पर मझौलिया चीनी प्रबंधन किसानों को पिटवा रहा है । उक्त आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक और भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव में बताया कि गन्ना मंत्री के संरक्षण में चीनी मिलें घटतौली कर रही है। क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद और चालान माफियाओं का गाना पर्ची देकर किसानों को लूट रही है इसका विरोध करने पर किसानों के साथ मारपीट व हत्या तक की कोशिश किया जा रहा है । माले नेता ने कहा कि मझौलिया चीनी मिल के महछी सूगर गन्ना क्रय केंद्र पर चीनी मिल कर्मी राजेश्वर पांडे घटतौली कर रहा था जिसका विरोध महछी नैन निवासी धर्मनाथ कुशवाहा ने किया जिसके कारण उनके साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास बुधवार को मील कर्मी राजेश पांडेय और मील के दलालो ने किया।जिनका महारानी जानकी कुवर अस्पताल बेतिया मे इलाज चल रहा है। जिनसे माले नेताओं जिसमे किसान महासभा के जिला संयोजक सुनील कुमार राव, माले नेता मनबोध साह,सतन साह, राज्य कमीटी सदस्य सुनील कुमार यादव ने अस्पताल मे भर्ती किसान धर्म कुशवाहा से मिलने के बाद कहा कि चीनी मील गन्ना प्रबंधक जय प्रकाश त्रिपाठी दलाल अपराधी किस्म के लोगों का गिरोह बनाकर किसानों को लूटने में लगे हुए हैं। किसान नेता सुनील कुमार राव ने मांग किया कि क्रय केंद्रों पर घटतौली कर लूट में लगे मिल कर्मियों, गन्ना प्रबंधक पर मुकदमा कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने मांग किया कि घटतौली करने, फर्जी किसान कोड खोल गन्ना पर्ची निर्गत करने, ओने पौने दाम में गन्ना खरीदने वाले चीनी मिल और प्रबंधकों पर मुकदमा दर्ज हो। साथ ही उन्होंने मांग किया कि किसान धर्म कुशवाहा के साथ मारपीट और जान लेवा हमला करने वाले अपराधियों को अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो भाकपा माले और किसान महासभा चीनी मिल प्रबंधक और जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा सुनील कुमार यादव

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार