सड़क अतिक्रमण कर बाधित किया आवागमन,लोगों ने मचाया बवाल। - जगदीशपुर मे सड़क अतिक्रमणकारियों को समझाती पुलिस।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/जगदीशपुर संवाद सूत्र: सड़क अतिक्रमण कर आवागमन बाधित कर देने पर दिउलिया मे तनाव कि स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जगदीश प्रसाद,डाक्टर प्रभु शरण प्रसाद,नागेन्द्र प्रसाद,राजेन्द्र साह,राजकुमार पासवान,प्रभु साह,ठाकुर पासवान,सुनैना देवी,कृष्णावती देवी,हीरामति देवी,सुगान्ती देवी,शायदा खातुन,शिवपूजन पासवान,आनंद प्रसाद,केदार प्रसाद,सुधीर कुमार,रूपदेव पासवान,इसरायल मियां,जनक पासवान आदि लोगो का कहना है कि दिउलिया गांव मे धनौती नदी पर लाखों कि लागत से मुख्यमंत्री योजना निधि से वर्ष 2014 मे पुल का निर्माण किया गया। लेकिन एप्रोच पथ को स्थानिय लोगो द्वारा झोपड़ी खड़ा कर बाधित कर दिया गया है। जिसके खिलाफ हमलोगों ने थाना से लेकर न्यायलय तक शिकायत किऐ। न्यायलय से डिग्री मिलने के बाद भी स्थानिय प्रशासन एप्रोच पथ नही खाली करा सकी है। इधर बुधवार को जब अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क पर पक्का भवन निर्माण कराया जाने लगा और सड़क किनारे हरे वृक्ष काटे जाने लगे तो गांव के लोगो ने इसका विरोध किया जिससे दोनों पक्षो मे तनाव कि स्थिति उत्पन्न हो गयी। स्थिति बिगड़ते देख स्थानिय व्यक्ति द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दिऐ। पुलिस ने त्वरित घटना स्थल पर पहुँच लोगों से बात कर मामला शांत करायी। आवागमन बाधित रहने और सड़क पर निर्माण कार्य होने से तनाव और आक्रोश लोगों मे व्याप्त है। गांव के लोगो ने आवागमन जल्द शुरू नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर अतिक्रमणकारियों ने अपने हिस्से कि जमीन होने कि बात कही है। जगदीशपुर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि जल्द ही एप्रोच पथ अतिक्रमण मुक्त कर दिऐ जाऐगें। निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार