गन्ना कास्तकारों को सरकार की ओर से दी जायेगी अनुदान

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ मैनाटाँड़ संवाद सूत्र:- किसानों की आर्थिक दशा को बदलने और पहले से और सुदृढ़ करने में ईख फसल की काफी अहम भूमिका है। आप सभी किसान भाई ईख लगाकर अपनी बदहाली को दूर कर सकते हैं। ये बातें नरकटियागंज चीनी मिल के ईख विकास उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह ढाका ने प्रखंड के सकरौल गांव में एक दिवसीय किसान सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी किसान भाई वैज्ञानिक एवं आधुनिक तरीके से ईख की खेती करें। समय-समय पर खेत की सफाई, उचित समय पर मोरहन गन्ना कटाई, खाद उर्वरक व कीटनाशक का प्रयोग, निराई गुड़ाईव सिंचाई, मिट्टी चढ़ाना एवं फफूंद नाशक को अच्छे तरीके से उपयोग आप करेंगे तो निश्चित ही पैदावार बढ़ेगी और किसानों की माली हालत सुधर जायेगी। वहीं सेमिनार का संचालन करते हुए सहायक ईख प्रबंधक विपिन मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ईख विकास योजना के तहत सभी गन्ना कास्तकारों को सरकार की ओर से अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि खूटी गन्ने से भी मोरहन जैसा व्यवहार। तब खुटी से पाओगे अधिक लाभ और पैदावार। जब खुद की प्रबंधन में सब केहू जुटी। तबे किसान भाई के दुख दादी ने छुटी। उन्होंने सभी किसानों को न्यू स्वदेशी शुगर मिल नरकटियागंज के द्वारा किसानों की दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। सेमिनार में मृदा विशेषज्ञ अजीत कुमार श्रीवास्तव, ईख उपाध्यक्ष डॉ पीके गुप्ता एवं सुशील कुमार ने विस्तार से किसानों को ईख की खेती करने के बारे में बताया। सेमिनार की अध्यक्षता मैनुद्दीन अंसारी ने किया। सेमिनार में क्षेत्र परभारी घनश्याम निषाद, मनकेश्वर प्रसाद, राकेश पांडेय, मिथिलेश ठाकुर, किसान गणेश प्रसाद, मनोज कुमार, रामानंद पटेल, मैनेजर प्रसाद, मनमोहन तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार