सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी/केसरिया संवाद सूत्र:- केसरिया नगर पंचायत के वार्ड नं0-08 निवासी प्रमोद कुमार ने स्थानीय थाना में एक आवेदन देकर अपनी लड़की की शादी के नियत से राहुल कुमार पिता जदूवीर पासवान ने अपहरण कर लेने के विरोध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस संदर्भ में केसरिया थाना काण्ड़ सं0-55/19 दर्ज कर अनूसंधान तेज कर दी गई थी।जिसको लेकर मंगलवार को केसरिया पुलिस को मिली सूचना के आधार पर अपहृता व केसरिया नपं निवासी वार्ड नं0-08 जदूवीर पासवान के पुत्र राहुल कुमार दोनों को पटना गर्दनी बाग स्थित महिला थाना से केसरिया के एएसआई लाल साहेब के नेतृत्व में बरामद कर स्थानीय थाना लाया गया। जहां अपहृता को न्यायिक हिरासत में164 के ब्यान में मोतिहारी सदर भेज दिया गया । इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कंचन भाष्कर ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहरणकर्ता की भी गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार