*डीएलएड परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों का होगा वेतन निर्धारण*
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
डीएलएड परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षकों को प्रशिक्षित शिक्षक के वेतन का लाभ मिलेगा । इसके लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना संजीव कुमार ने पत्र जारी कर सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों को आदेशित किया है कि डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षकों के उत्तीर्णता सम्बन्धी प्रमाण-पत्र के अवलोकन के पश्चात प्रशिक्षित वेतन का निर्धारण किया जाए । विदित हो कि डीएलएड नियमित के तीन सत्र की परीक्षा एक साथ पटना में आयोजित की गई थी जिसका परिणाम जनवरी में प्रकाशित किया गया जिसमें उत्तीर्ण शिक्षक अब नियमानुसार प्रशिक्षित शिक्षक माने जाएंगे । टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ , पश्चिम चंपारण के जिलाध्यक्ष राहुल राज एवं जिला प्रवक्ता सुनील तिवारी ने बताया कि वेतन निर्धारण के लिए संघ द्वारा 21 जनवरी को ही जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया गया था ।

Comments
Post a Comment