दो करोड़ के चरस के साथ एक तस्कर को एसएसबी ने धर दबोचा

सरस् संगम(कार्यलय)संवाद सूत्र:- दस किलो चरस के साथ एक तस्कर को धर दबोचने में 44 की बटालियन एसएसबी की स्पेशल टीम ने सफलता पाई है। 44 वी बटालियन के उप सेनानायक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि नरकटियागंज कामता चौबे एंड संस पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति कुछ संदिग्ध समान लिए हुये हैं। तुरंत मेरे नेतृत्व में एक टीम बनाकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध को धर दबोचा गया। जब उसकी तलाश की गई तो उसके पास से वाटरप्रूफ प्लास्टिक पैकेट में चरस मिला। जिसका वजन दस किलो हुआ। साथ में उस तस्कर जो इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा बाजार निवासी असलम अंसारी बताया जाता है। उसके पास से 8000 रूपये नगद और एक मोबाइल भी बरामद किया गया। जब्त चरस, नगद और मोबाइल मिलाकर दो करोड़ आठ हजार पांच सौ रूपये कीमत आंकी गयी है। उन्होंने बताया कि चरस के साथ पकड़े गये तस्कर असलम अंसारी को अग्रेतर कारवाई के लिए एनसीबी पटना को सौंप दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार