हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से दो मवेशी की मौत, दो व्यक्ति झुलसा

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मैनाटाँड़ संवाद सूत्र:- । हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से दो मवेशी की मौत हो गई। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव कि है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि टायर पर गन्ना लादकर खेत में रोपाई करने जाने के करम में हाईटेंशन तार टूटकर टायर पर गिर गई। जिसके दौरान टायर में जोड़े गए दोनों मवेशी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। एंव टायर पर लदे सभी गन्ना जलकर राख हो गई। टायर चालक लालबाबु यादव तथा सवार दरोगा यादव करंट की चपेट में आने से झुलस गए जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम कराया गया।वहीं मानपुर थानाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है मामला को लेकर सनहा दर्ज कर लिया गया है ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार