सात निश्चय योजना नलजल कार्य मे हो रहे अनियमितिता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता प्रखण्ड क्षेत्र के लालसरैया पंचायत के वार्ड नम्बर 11 में ग्रामीणों ने सात निश्चय योजना से हो रहे नलजल कार्य मे अनियमितिता को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।प्रदर्शन करने वालों में रौशन चौबे,धनोज चौबे, पारस चौबे, गोल्डेन पाण्डेय, कन्हैया चौबे, कपिलदेव चौबे, सफीक देवान, आलम देवान, मैनुद्दीन देवान आदि शामिल थे।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विगत साल भर से यह कार्य हो रहा है लेकिन अभीतक हम लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नही हुआ।मानक से कोसो दूर यह नलजल का कार्य हुआ है।वही इस सम्बंध में वार्ड सदस्य विनय पासवान से पूछने पर बताया कि ठीकेदार के चलते यह देरी हुआ है।जहां तक ग्रामीणों का जो कहना है वह गवई राजनीति से प्रेरित है।इस संदर्भ में बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कार्य मे अनियमितिता की सूचना प्राप्त हुई है जेई को भेज कर जांच करवाया जायेगा।जांच में दोसी पाये जाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार