भारत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने चलाया सर्च अभियान फोटो - वाहनों की जांच करते एसएसबी के जवान
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मैनाटाँड़ संवाद सूत्र:-
। भारत- नेपाल सीमा पर सीमावर्ती इलाकों मे अपराध व तस्करी को रोकने के लिए एसएसबी सर्च अभियान चला रही है। एसएसबी 47वीं बटालियन द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर पर गुरुवार के सुबह गश्ती की गई। एसएसबी के जवानों द्वारा भेड़िहरवा, बभनौली, बसंतपुर, इनरवा एवं पुरुषोत्तमपुर आदि जगहों पर नेपाल की ओर जाने वाले पगडंडियों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान जवानों ने बॉर्डर की सीमा की भी निगरानी की। सीमा क्षेत्र के छोटे छोटे रास्ते एवं गांव की गलियों में भी सर्च अभियान चलाया गया।इधर से उधर आने-जाने वालो की भी विशेष जांच की गई। बॉर्डर से बिल्कुल सटे रास्ते में लोगों को जागरूक भी किया गया। एसएसबी भेड़िहरवा के बीओपी कमांडर कपिल देव यादव ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा तस्करी और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गश्त किया गया। इस गश्त का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में होनेवाले अपराध एवं तस्करी पर नियंत्रण करना है। मौके पर भेड़िहरवा एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment