सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा- -संवाद-सूत्र:- सीमाई थाना बलथर परिसर में बुधवार को वृक्षारोपण कर पर्यावरण का सुरक्षा किया गया। मैनाटांड पुलिस अंचल के निरीक्षक भारतेन्दु प्रसाद देव के नेतृत्व में दर्जन भर फलदार पौधे लगाये गये। पुलिस सप्ताह के मौके पर आम , जामून , अमरूद आदि फलदार पौधों को पुलिस निरीक्षक समेत थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल , एसआई नन्दकुमार पासवान आदि ने अलग अलग पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प लिये। थानाध्यक्ष ने कहा कि मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है। जिसे पौधों के लगाने व इसका पैषण करने से ही सम्भव हो सकता है। बताया कि थाना परिसर में पहले से पौधे लगे हुये थे लेकिन परिसर का सतह नीचा होने से जलजमाव हो गया था। जिससे काफी पौधे सुख गये है। उन स्थानों पर भी फलदार व छायादार पौधे लगाने की योजना बनाई गई है। मौके पर थाना के पुलिस कर्मी व चौकीदार मौजूद थे।  

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार