सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी से दीपक कुमार की रिपोर्ट:- मोतिहारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में स्थानीय मुंशी सिंह महाविद्यालय में निर्वाचन सबंधित बैठक संपन्न हुई।उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक , अपर समाहर्ता कुमार मंगलम, उप विकाश आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार रजक, लोक सभा आम निर्वाचन के अवसर पर गठित सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे। उक्त अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने कहा कि लोक सभा आम निर्वाचन के सुचारू संचालन हेतु तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। सभी कोषांग एवं निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी से यह अपेक्षित होगा कि सभी द्वारा निर्धारित कार्यों निर्देशो का समय पर अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। लोक सभा आम निर्वाचन के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण क्रम में आयोग द्वारा निर्देशित SOP के अनुसार सभी निर्धारित कार्यों को निष्पादित करने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवम् अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह विधि व्यवस्था अन्तर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा करे इस पर बल दिया गया। बैठक में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि लोक सभा आम निर्वाचन के अवसर पर सभी सस्त्रधारियो के लिए अपने शस्त्र का सत्यापन संबंधित थाना में कराना अनिवार्य होगा अन्यथा नियमानुकूल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शस्त्र सत्यापन हेतु तिथिवार कार्ययोजना तैयार की जा रही है।इसके व्यापक प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया है। निर्वाचन व्यय के सतत अनुश्रवण हेतु व्यय अनुश्रवण कोषांग द्वारा नियमानुकूल FST/ SST आदि का गठन किया का चुका है।बैठक में SST(STATIC SERVILANCE TEAM) हेतु स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। चिन्हित स्थलों पर बैरिकेडिंग/अन्य मूलभूत सुविधा आदि उपलब्ध कराई जाएगी । इस हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। निर्वाचन कार्य में सुगमता के दृष्टिकोण से विभिन्न सुविधा यथा:सुविधा , समाधान ,C VIGIL के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई एवम् निर्धारित कार्यों के संबंध में बताया गया। आम लोक सभा निर्वाचन के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर PWD voters/voters को मतदान के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। आज आयोजित बैठक में सभी थाना प्रभारी , बीडीओ आदि को सभी मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन का निर्देश एवम् भेदता मानचित्रण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार