भाजपा जदयू राज में चंपारण बन गया है लैंड क्राइम और केन रौबरी का जिला -- माले

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बगहा संवाद सूत्र:- एमडीएम डायरेक्टर ने हड़ताली रसोईयो पर दमनात्मक कार्रवाई का आदेश देकर फिर दिखाया भाजपा जदयू सरकार का गरीब विरोधी खूंखार चेहरा- राजेन्द्र पाठक शिक्षा- रोजगार, आरक्षण, समाजिक न्याय, संविधान पर हमला कर रही है कारपोरेट फासीवादी मोदी सरकार- एक्टू 5 फरवरी को भाजपा भगाओ! देश बचाओ! जन अधिकार रैली बेतिया में आएंगे भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य बिहार की भाजपा जदयू सरकार ने चंपारण को लैंड क्राइम और केन रौबरी के जिले में बदल दिया है, जिले के पुराने अपराधी गिरोहों और ने अपराधी प्रवृत्ति के तत्वों ने पूरे जिले में भूमि लूट और गन्ना लूट के लिए सैकड़ों ग्रुप बना लिया है, जिसे प्रत्यक्ष तौर पर पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है, न केवल देहात में गरीबों के हक अधिकार की लाखो एकड़ सीलिंग से फाजिल, गैरमजरूआ पर्चेधारी प्रकृति की जमीन की लूट के लिए बल्कि शहरों में भी आम नागरिकों की जमीन लूटने वाले गिरोह सक्रिय हैं, जिनको पुलिस प्रशासन के भरपूर संरक्षण के लिये हाल में नीतीश सरकार ने फैसला किया है, डीएम, एसपी, डीएसपी सीओ थानाध्यक्ष वादों को हल करने के नाम पर दबंगों अपराधियों माफियाओं बड़े भू स्वामियों के पक्ष में पुलिसिया आतंक कायम कर कमजोर लोगों से जमीन पर दावेदारी छोड़ने का इकरारनामा बनाएंगे या जमीन का बंदरबांट का फैसला सुनाएंगे और यह फैसला त्वरित गति से लागू है, दूर दराज की बात कौन कहे जिला मुख्यालय बेतिया में भी संस्कृतिकरमी, साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवीयो तक की जमीन लूटने वाले गिरोह सक्रिय हैं, श्रीनगर के प्रकाश चंद्र झा श्री गंगा नंद झा कलाधर पूर्व रेडियो संवाददाता की जमीन की लूट करने की कोशिश करने वाले गिरोह पर बेतिया नगर थाना कांड संख्या 174/18 के तहत 420 की धारा में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निकलने के बाद भी वरीय पुलिस पदाधिकारी गिरोह के पक्ष में मोल तोल के लिए दबाव बना रहे हैं, 6 माह से अधिक समय से वारंट लटका है और गिरफ्तारी नहीं हुई है, भूमि लूट का विरोध करने वाले गरीबों भाकपा माले कार्यकर्ताओं पर सैकड़ों लोगों पर मैंनाटाड थाना क्षेत्र समेत पूरे जिले में भूमि लुटेरे गिरोह के पक्ष में पुलिस सक्रिय होकर मुकदमे कर रही है, गरीबों की सभा पर रोक लगा रही है, पुलिस संरक्षण में चौतरफा हथियारबंद भूमि लुटेरों का साम्राज्य कायम करने में सरकार लगी हुई है, इस भूमि लूट का विरोध करते हुए भाकपा माले के लिए कमेटी सदस्य वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चंपारण जैसे जिले में जहां लाखो एकड़ भूमि की लूट हो रही है, बिना चंपारण भूमि न्यायाधिकरण के गठन के भूमि सुधार नही हो सकता है और न लोगों को न्याय मिल सकता है, माले नेता ने शहरी गरीबों के वास- आवास भूमि पर कानूनी अधिकार के लिए आवास भूमि का नया कानून बनाने और बेतिया राज की जमीन से औपनिवेशीक कानून को हटाने की मांग की उन्होंने आगे कहा कि 5 डी से कम वास भूमि वाले सभी गरीबों की सूची राष्ट्रीय स्तर पर बनाना चाहिए और वास भूमि अधिकार को मौलिक अधिकार में शामिल कर उन्हें जमीन सरकार दे, भाकपा माले राज्य नेता सुनील यादव और किसान महासभा के सुनील राव ने अपने संबोधन में कहा कि लैंड क्राइम की तरह जिले में केन रौबरी का गिरोह सक्रिय है, फर्जी कोड के आधार पर चीनी मिलो और राज्य के गन्ना मंत्री की मिलीभगत से चंपारण में बड़े हिस्से में से ₹150 से लेकर ₹200 तक में गन्ना खरीद कर मिलो को आपूर्ति करने वाले सामने आए हैं, प्रत्येक ट्राली से कम से कम सात हजार की लूट हो रही है, उधर चीनी मिलों ने ढाई माह से गन्ने का भुगतान बाकी लगा दिया है, किसान अपने जरूरी कामों के लिए कर्ज के फंडे में फसे जा रहे हैं, एक्टू नेता रविंद्र कुमार रवि नेता ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार ने आज शिक्षा- रोजगार, आरक्षण, संविधान, सामाजिक न्याय पर हमला जारी है, लोकतंत्र खतरे में है, अराजपत्रित राज्य कर्मचारी महासंघ के संरक्षक कामरेड राजेंद्र पाठक ने कहा कि मिड डे मील डायरेक्टर के हड़ताली रसोईया पर कार्रवाई के आदेश ने न्यूनतम मजदूरी लागू नहीं करने वाली नीतीश सरकार के गरीब विरोधी चेहरे को सामने ला दिया है, कमरेड राजेंद्र पाठक ने हर जगह आदेश की प्रतियों को जलाने और 4 फरवरी को बिहार का चक्का जाम कार्यक्रम का समर्थन देकर सफल करने का आह्वान किया अंत मे 5 फरवरी को बड़ी संख्या में बेतिया मे हो रही जनअधिकार रैली में शामिल होने की आम आवाम से अपील की, इस मौके पर आइसा नेता रामबाबू कुमार, पुनित ओझा, कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजकिशोर सिंह मौजूद थे, सुनील कुमार यादव

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार