शौचालय भुगतान मे अवैध वसूली का मामला नही थम रहा । ----आक्रोशित लाभुको ने किया प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।।लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बने शौचालय के भुगतान मे वसूली का मामला थम नही रहा है । आक्रोशित लाभुको ने कैम्प से गायब कर्मी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया ।प्रदर्शन का नेतृत्व पंचायत के मुखिया लालबाबू उर्फ शैम्पू मिश्र ने किया । लाभुक चन्दा देवी ,मीरा देवी ,सुमन देवी ,किशोरी देवी ,फुलमति देवी ,सहित जीविका की दीदी ने बताया कि शौचालय निर्माण किये छह महीने बित गये बावजूद लाभुक का भुगतान नही किया जा रहा है । प्रखंड कार्यालय मे आवेदन कई बार जमा किया गया । परंतु बार बार कार्यालय से आवेदन गायब कर दिया जाता है । पंचायत के मुखिया लालबाबू मिश्र ने कहा कि सरकार के सभी कल्याणकारी योजना मे रिश्वत वसूली की जाती है । छह माहनो से गरीब मजदूर अपना रोज़ी रोटी छोड प्रखंड कार्यालय मे दौड लगा रहे है ।कहा कि अगर पंचायत के जनता का काम नही होगा तो जनप्रतिनिधि बनने का क्या मतलब है ।मुखिया ने साफ शब्दो मे कहा कि शौचालय ,आवास सहित अन्य योजनाओ मे कितना कितना रिश्वत देना होगा इससे संबंधित कार्यालय मे बोर्ड लगना चाहिए । ताकि जनता उतनी राशि देकर अपना काम आसानी से करा ले। इधर इस संबंध मे बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओ मे रिश्वत का आरोप गलत है ।इस बाबत कोई ठोस सबूत मिलने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । वही प्रखंड समन्वयक ज्योति कुमारी ने कहा कि लगाये गये आरोप बेबुनियाद है । कैम्प लगा हुआ है आवेदनो की जांच चल रही है ।जांचोपरांत लाभुको का भुगतान किया जाएगा ।।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार