आपसी विवाद में वार्ड सदस्य सहित चार घायल ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ बैरिया संवाददाता थाना क्षेत्र के लौकरिया पंचायत के मौजा टोला में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई । जिसमें एक महिला वार्ड सदस्य सहित चार लोग घायल हुए हैं ।घायलों के इलाज बैरिया पीएससी में चल रहा था ।जहां से डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया है ।इसको लेकर वार्ड सदस्य के पति राजेश्वर प्रसाद ने थाने में आवेदन दिया है । जिसमे बताया है कि उसके पड़ोसी सुरेश साह , संजय साह , वीर बहादुर साह मंगलवार की सुबह उसके घर पर जाकर गाली गलौज करने लगे । जिसको मना करने पर सभी ने जानलेवा हमला किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिला है ।प्राथमिकी दर्ज कर अग्रसर कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार