सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया संवाद सूत्र:- संत कोलंबस हाई स्कूल में गुरुवार को दसवीं के सेंटअप छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। विद्यालय में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान विद्यालय प्रशासन की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ उपहार देकर विदा किया गया। निदेशक मो.नुरैन खान ने कहा गया विद्यालय से बच्चों की विदाई नहीं बल्कि उन्हें बेहतर भविष्य के लिए उत्प्रेषित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रेमी संजय कुमार ने बच्चों को जीवन में बेहतर कर विद्यालय व परिवार का नाम रौशन करने की सलाह दी। कहा कि आप जितनी ऊंचाई पर जाएंगे विद्यालय की गरिमा उतनीही बढ़ेगी। वही प्रबंध निदेशक ई. कुर्रतुलऐन खान ने छात्रों को परीक्षा के दौरान धैर्य बनाए रखने व समय प्रबंधन पर ध्यान देने की बात कही। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका मरियम खानम को भी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान दसवीं के छात्र-छात्रा विद्यालय में बिताए अपने पुराने दिनों को याद कर काफी भावुक नजर आए। सबने एक दूसरे के साथ बिताए पलों को याद किया और बेहतर परिणाम देने के संकल्प के साथ विदा हुए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुजीत कुमार व सुभाष ठाकुर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार शुक्ल ने की। मौके पर विनोद महतो,राजा कुमार, ऋषि कुमार, नीलोफर नौशाद,कविता कुमारी आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार