सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी/रक्सौल संवाद सूत्र:- रक्सौल को नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद के आवास पर एक बैठक हुई जिसमे यह निर्णय लिया गया कि रक्सौल मे जाम की समस्या को लेकर रक्सौल युवा राजद के द्वारा जाम हटाओ रक्सौल बचाओ जो अभियान शुरू किया गया है उससे मुकाम पर पहुंचाने के लिए नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद तन मन धन से अपनी भूमिका निभाएंगे। विधायक डॉ अहमद ने कहा कि आई सी पी उद्घाटन के बाद शहर से वाहनों की परिचालन क्यों हुआ नही हुआ और जब लोगो द्वारा आंदोलन शुरू किया गया तो दबाव मे सभी वाहनों का आई सी पी से आना जाना शुरू हुआ फिर दुबारा शहर से कैसे आना जाना कर दिया गया। यदि आई सी पी चालू नही हुआ है तो आई सी पी के अधिकारी बयान दें अन्यथा जिन अधिकारियों की मिली भगत से शहर से होकर दुबारा वाहनों का परिचालन शुरू हुआ उनके विरुद्ध ठोस कारवाई हो अन्यथा राजद परिवार एक बार फिर से रक्सौल मुख्य पथ को जाम करेगा। नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद ने कहा उक्त आंदोलन मे हरसिद्धि विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र राम, ढाका विधायक फैसल रहमान भी शामिल होंगे साथ ही उन्होंने कहा उक्त कार्यक्रम मे जिला के पार्टी पदाधिकारी सहित प्रदेश के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। मौके पर रक्सौल युवा राजद अध्यक्ष सैफुल आज़म, युवा राजद नेता रवि मस्करा, प्रदेश महा सचिव फखरुद्दीन आलम, छात्र राजद अध्यक्ष मुकुल आनन्द, मुर्तुज़ा अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आजम ने दी ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार