नल जल में गड़बड़ी पर भड़के डीएम - योजना की जांच में पहुंचे थे जैतिया - जेई व संवेदक को लगायी फटकार
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/
चनपटिया। नगर संवाददाता
नल जल योजना में मानक के अनुरूप काम नहीं होने पर डीएम भड़क उठे। डीएम निलेश रामचन्द्र देवरे बुधवार को जैतिया पंचायत में योजना की जांच की। पंचायत के वार्ड संख्या 4 हरिहरपुर में नल जल योजना का बारीकी से निरीक्षण किया। योजना में गड़बड़ी पाने पर डीएम ने जेई एवं संवेदक की जम कर खबर लिया। एक सप्ताह में सारी गड़बड़ियों को दूर करने का हिदायत दिया। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की चेतावनी दी। वार्ड के हर घर में जा कर डीएम ने लोगों से जलापूर्ति के बारे में पूछा। खुद से भी नलों को चालू कर के देखा। कुछ घरों में जल की आपूर्ति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने मिट्टी हटवा कर पाइप की गहराई की भी जांच की। मानक के अनुरूप गहराई नहीं होने पर उन्होंने संवेदक को फटकार लगायी। उन्होंने बोरिंग की गहराई जांचने का आदेश दिया। इसके बाद पंचायत के वार्ड संख्या 2 सिसवनिया में भी डीएम ने जलापूर्ति योजना की जांच की। वहां भी गड़बड़ी पाने पर उन्होंने बीडीओ दीनबंधु दिवाकर को सुधार कराने का निर्देश दिया। इधर वार्ड संख्या 14 के ग्रामीणों ने नल जल योजना के अधूरा रहने की शिकायत डीएम से की।

Comments
Post a Comment