आक्रोशित किसानों ने किया मझौलिया चीनी मिल को घंटो जाम,पेराई कार्य रहा घंटो बाधित विधायक व गन्ना महाप्रबंधक के आश्वाशन पर माने किसान।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता मंगलवार के दिन मझौलिया चीनी मिल क्षेत्र के आक्रोशित किसानों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए लगभग चार घंटे तक पेराई को बाधित रखा। आक्रोशित किसानों का कहना था कि केन एक्ट के तहत गन्ने का भुगतान समय से नही हो रहा है।जनरल गन्ने की के चालान में भी मनमानी बरती जा रही है।इस सीजन में जिन किसानो ने गन्ने का बीज उठाया है उन किसानों से बिना सूचना के बीज का मूल्य इसी सीजन के भुगतान से काटा जा रहा है ।चीनी मिल दलालो का अड्डा बन गया है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे क्षेत्रिय विधायक मदन मोहन तिवारी ने किसानों की मांग को जायज बताया साथ ही किसानों की मांगों को समझ कर मिल प्रबंधक से बात की तब जा कर मामला शांत हुआ।विधायक की पहल पर मिल के गन्ना महा प्रबंधक डॉ जे पी त्रिपाठी किसानों से रूबरू हुए और किसानों को आश्वाशन दिया कि पांच फरवरी से पचास प्रतिशत जेनरल प्रभेद का चालान किसानों को दिया जायेगा। इस दौरान किसान सह पैक्स अध्यक्ष हरिशंकर पांडेय ने आरोप लगाते हुए गन्ना महा प्रबंधक से कहा की मिल में 1500 रुपए में चलान की बिक्री हो रही है । जिसकी जांच महा गन्ना प्रबंधक ने अविलंब कराने की बात कही। मौके पर डुमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रवीन कुमार राय उर्फ सोनू राय ,प्रभु यादव,शेषनाथ यादव,अलख तिवारी,गुड्डू यादव,गुड्डू ठाकुर,राजू सुक्ला,तिरवाह विकास संघर्ष समिति के सचिव सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार