सरकारी व गैर सरकारी संस्थानो मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे को दी गई सलामी ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।।गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानो के प्रांगण मे शनिवार को हर्षोल्लास के महौल मे बड़े धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण मे प्रखंड प्रमुख जुबैदा खातुन ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी। वही थाना परिसर के प्रांगण मे नये थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने तिरंगे को लहराया और सलामी दी । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे प्रभारी डॉ आर बी यादव तथा राजकिय कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे प्राचार्या कुमारी अनुपमा ने तिरंगे को सलामी दी । पार्टी कार्यालय मे भी तिरंगे को सलामी दी गयी । 70 वे गणतंत्र दिवस को लोगो ने हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया । संस्थानो मे झाखी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान बताया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है । देश के प्रत्येक नागरिक को सामान अधिकार मिला है। इस दिन देश मे संविधान लागू हुआ था हमारा संविधान भारत के हर नागरिक के न्याय स्वतंत्रता और सम्मान को सुरक्षित करता है । इसी कारण हमे वोट देकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार प्राप्त हुआ । यह अधिकार हमे अनेको वीर सपूतो के कुर्बानीयो की बदौलत हासिल हुआ है । इस दिन राजधानी मे 21 तोपो की सलामी दी जाती है । और पुरा भारत वर्ष गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाता है ।।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार