सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की बैठक 29 जनवरी को रिक्शा मजदूर सभा भवन ,बेतिया में हुई ।बैठक में गन्ना किसानों की समस्याओं पर गम्भीर चर्चा के बाद 7 फरवरी को पश्चिम चम्पारण जिला समाहरणालय के समक्ष, बेतिया में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया ।गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने पर सरकार के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया ।सामान्य एवं निम्न कोटि के गन्ना आपूर्ति नहीं होने में चीनी मिलों की मनमानी को सरकारी संरक्षण करार दिया गया ।मिलों द्वारा की जा रही घटतौली को किसानों की सीधी लूट बताया गया ।बैठक में बगहा के किसान आंदोलनकारियों पर प्रशासन द्वारा दर्ज मुकदमा को अविलम्ब वापस लेने की मांग की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए समन्वय समिति के संयोजक प्रभुराज नारायण राव ने 7 फरवरी के प्रदर्शन में किसानों की भारी गोलबंदी की अपील की गयी।बैठक को किसान सभा के जिला अध्यक्ष अशोक मिश्र ,सचिव राधामोहन यादव ,भारतीय किसान यूनियन के राज्य अध्यक्ष नेसार अहमद ,बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ के जिला सचिव अजय यादव ,बिहार राज्य किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष प्रभुनाथ गुप्ता ने सम्बोधित किया ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार