लड़की से छेड़छाड़ मामले में हुई विवाद में एक व्यक्ति की मौत पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बैरिया‌ संवाद सूत्र:- थाना क्षेत्र के बैरिया टाड़ पर शुक्रवार की सुबह लड़की के छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें सुरेंद्र शाह की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुरेंद्र शाह की पड़ोस की एक लड़की को उसके पड़ोसी सुशांत कुमार ने छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत मिलने पर सुरेंद्र शाह ने इस बात को पूछने के लिए सुशांत के घर गए जहां बातों ही बातों में विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से एक पत्थर चलने लगे, जिसमें एक सुरेंद्र शाह के सर पर लगी और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद उनके घर वाले एवं पड़ोसियों ने इलाज के लिए एम जे के हॉस्पिटल बेतिया ले गए। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में मृतक के परिवार के तरफ से सात व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया है जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि मृतक के परिवार एक तरफ से फर्द बयान कराया गया है, हालांकि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है फर्द बयान आते हैं प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिसमें दो महिलाएं सुमन देवी एवं पूनम देवी है तथा दो पुरुष है सुशांत कुमार है

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार