ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नरकटियागंज संवाद सूत्र:- नरकटियागंज सुगौली रेलखंड स्थित मझौलिया स्टेशन के 182 गुमटी के समीप एक युवक सत्याग्रह एक्सप्रेस जो दिल्ली से वापस रक्सौल जा रही थी गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मझौलिया पुलिस ने उसको स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉ राशिद अली द्वारा इलाज किया जा रहा है। घायल की पहचान मुजफ्फरपुर जिले की कुंडनि थाना क्षेत्र के सुधावारा गांव निवासी बाल देव पासवान के पुत्र नरेश कुमार के रूप में की गई है। दरोगा अब्दुल हाफिज ने बताया कि घायल युवक का मोबाइल जप्त कर लिया गया है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है । बताते चलें कि घायल युवक का चेहरा बुरी तरह जख्मी हुआ है । घायल अवस्था में उसने अपने पहचान को बताया तथा घर वालों का पता दिया युवक का कहना है कि वह पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहा था तभी किसी ने पीछे से धक्का दे दिया और वह गिर पड़ा घायल अवस्था में वह किसी तरह गुरचुरवा गांव में आया जहां ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने इलाज वास्ते मझौलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार