सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा- -संवाद-सूत्र- - बलथर थाना की पुलिस शुक्रवार की शाम एक शराबी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष नन्दकुमार पासवान ने बताया कि सूघना मिली थी कि सोनरा टोला के पास घोडासहन नहर के तटबंध पर एक आदमी शराब के नशे में पडा हुआ है। जिस पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर पकडा़। वह शराब के नशे भूत था। इसे चिकित्सकीय जांच कराया गया। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार शराबी ने अपना नाम सिरिसिया ओपी थाना के सिरिसिया निवासी सुदर्शन कुमार (33) बताया है। पुलिस इस मामले बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राधमिकी दर्ज कर  गिरफ्तार शराबी को जेल भेजा है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार