सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:-
मझौलिया।।थाना क्षेत्र के लालसरैया चौबे टोला में बच्चों के मामूली विवाद में चाकू बाजी एवं तेज हथियार से हमला से आधा दर्जन लोग घायल हो गये है।इस संदर्भ में बताया जाता है कि साहेब चौबे के पाच वर्सिय लड़का एवं राधेश्याम चौबे के बीच होली के दिन रंग खेलने क्रम में झगड़ा हो गया,बच्चों के झगड़ा के बीच ही त्रिलोकी चौबे के परिवार के सदस्यों ने राजगृह चौबे के परिजनों से मारपीट करना शुरू कर दिया।देखते देखते त्रिलोकी चौबे के परिवार के सदस्य चाकू एवं तेज हथियार से लैस होकर आ धमके एवं मारपीट करने लगे तभी साहेब चौबे एवं अजीत तथा गुड्डु चौबे ने तेज हथियार से हमला कर दिया जिसमें राजगृह चौबे के घर आये बहनोई धनन्जय दुबे जो कि टिकुलिया मोतिहारी जिले के रहने वाले है उनपर हमला बोल दिया जिससे उनकी सिर फट गया तथा गहरी चोट पहुची वही घर के अन्य सदस्य दिलीप चौबे,मंजू देवी ,चुमन चौबे भी गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनमे दो की हालत अत्यंत गम्भीर बताई जा रही है।वही झगड़ा छुड़ाने गये राजगृह चौबे से भी मारपीट कर उनके पॉकेट मे रखे तीस हजार रुपया भी निकाल लिया गया।इस मारपीट की सूचना थाना को दूरभाष से परिजनों ने दी,सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता दल बल के साथ पहुचकर छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।हिरासत में लिये लोगो मे त्रिलोको चौबे,श्याम विहारी,वृजविहारी,फुलेना,नगीना,अमरेंद्र, एवं अरविंद है।वही पुलिस की गाड़ी को देखकर साहेब चौबे,अजित चौबे भाग खड़े हुये।इस मामले को लेकर राजगृह चौबे ने थाने में आवेदन देकर तकरीबन दस लोगो को नामजद किया है।थानाध्यक्ष ने इस मामले में बताया है कि आवेदन मिल गया है जाँच चल रही है कुछ लोगो को हिरासत में भी लिया गया है जाँच के बाद कानूनी कार्यवाही करते हुये जेल भेजा जायेगा।

Comments
Post a Comment