सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/लौरिया संवाद सूत्र:- सड़क दुर्घटना में एक की मौत बेतिया लोरिया बेतिया सड़क मार्ग पर अवस्थित गुरवलिया टावर चौक के समीप बाइक की ठोकर से एयरटेल टावर कर्मचारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई मृतक की पहचान चौतरवा थाना के रतवा गांव निवासी पारस मिश्रा का पुत्र बाल्मीकि मिश्र 45 वर्ष के रूप में हुई है बताया जाता है गुरवलिया टावर चौक पर एयरटेल में विगत कई वर्षों से टावर का संचालन कर रहा था गुरुवार की सुबह जैसे ही टावर से बाहर सड़क पर आया येलो रिया की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ने की प्रयास की परंतु बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार होने में सफल रहा मनुआपुल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक को अपने कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां नगर पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया जप्त बाइक का नंबर डीआर 06 ए 0 8 3 9 बताया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार