सरस् संगम(कार्यलय)मुजफ्फरपुर ब्यूरो रिपोर्ट:- सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का बिहार में रिश्वत लेने का सिलसिला कम ही नहीं हो रहा है। प्रदेश में आये दिन किसी न किसी का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। ताज़ा मामला मुजफ्फरपुर से उजागर हुआ है, जहाँ रिश्वत लेते दारोगा को रंगे हाथ पकड़ा गया है। इनको लेकर ये बताया जा रहा है कि ये दारोगा 10 हज़ार रूपए घुस लेते हुए पकडे गए हैं, और उनसे पूछताछ की जा रही है। खबर के मुताबिक, इस दारोगा का नाम 'ज़फर इमाम' है। उनकी तैनाती मुजफ्फरपुर जिले का बरुराज थाने में थी। इस दारोगा के बारे में बताया जा रहा है कि बिना घुस लिए ये किसी भी तरह का काम नहीं करते। महीने की तनख्वाह के क्व अलावा उनकी रिश्वत से ही लाखों की आमदनी होती थी।6 लेकिन उनके किस्मत ने इस बार उनका साथ नहीं दिया और उनको रिश्वत लेते हुए निगरानी टीम ने रंगे हाथों पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। निगरानी टीम ने उनको गिफ्तार करके पटना ले आयी है। एसपी मनोज कुमार ने इधर उनको निष्काषित कर दिया है। एक खबर के अनुसार, उसके पट्टीदारों नें बरुराज थाना के महमदा निवासी हरिश्चन्द्र प्रसाद पर दो केस दर्ज़ कर दिया था। और इस केस में हरिश्चन्द्र प्रसाद को जेल बी जाना पड़ गया था। जफर इमाम ने बरुराज थाना कांड संख्या 6/18 और 17/18 में आरोपी हरिश्चन्द्र प्रसाद को मदद करने के लिए घुस माँगा था। हरिश्चन्द्र प्रसाद ने ऐसे में निगरानी टीम से संपर्क साधा। इसके बाद जफर इमाम को रंगे हाथ घूस लेते हुए डीएसपी गोपाल पासवान के नेतृत्व में गठित निगरानी टीम द्वारा पकड़ लिया गया। उन्हें एक मिठाई की दुकान पर बरुराज थाना के बाहर रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार