दहेज लोभीयो ने बुलेट के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज, पति गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मैनाटाँड़ (आससे)। पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मर्जदवा गांव में दहेज में बुलेट नहीं मिलने के कारण ससुराल वालो ने पहले विवाहिता को प्रताणित किया और लड़की पक्ष द्वारा इंकार करने पर मार पिट कर घर से निकाल दिया।इधर मामले को लेकर पीडी़ता ने न्याय की आश लेकर पुरूषोतमपुर पुलिस को आवेन देकर पती,सास,ससुर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता पुनम सिन्हा ने थाना को आवेदन देकर बताया है कि उसके पति विवेक सिन्हा, ससुर श्यामसुंदर सिन्हा और सास ललिता सिन्हा बुलेट बाइक के लिए हमेशा उसको प्रताड़ित किया करते थे। जब घर वाले बुलेट बाइक देने से इंकार कर गए तो सभी ने मार पीट कर धक्का देकर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की आवेदन के आलोक में कांड दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पीड़िता के सास- ससुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार