सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- अज्ञात युवक अस्पताल में भर्ती स्थिति चिंताजनक बेतिया रविवार की रात्रि एक एंबुलेंस चालक ने एक अज्ञात युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है उसकी स्थिति चिंताजनक है युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है कारण है कि उसके साथ परिजन के कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं है ना घटना की जानकारी अभी तक लोरिया पुलिस दे पाई है विश्वसनीय सूत्रों द्वारा पता चला है कि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने रात्रि में पटिया चौक के समीप ठोकर मारकर फरार होने में सफल रहा है चौतरवा से लौट रही एंबुलेंस चालक को स्थानीय लोगों ने रोका तथा घायल अज्ञात युवक को एंबुलेंस में डाल दिया एंबुलेंस चालक उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया परंतु एंबुलेंस चालक को भी उसका नाम एवं पता कथा घटना की जानकारी नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार