सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा--संवादसूत्र-- गोपालपुर थाना के झखरा में विष्णु महायज्ञ की सफलता को लेकर शनिवार को ध्वजारोहण किया गया। नौ दिवसीय इस महायज्ञ के आचार्य योगेंद्र शुक्ल उपाचार्य प्रदुमन चौबे व रामकिशोर तिवारी ने महायज्ञ के रक्षक हनुमान के लिए ध्वजारोहण कराया। यजमान के स्थान पर पिंटू कुश्वाहा , हीरा शर्मा , दिलीप शर्मा , रंजीत साह आदि सपत्नीक अपने हाथों से ध्वज को स्थापित किया। इसके पहले एक भव्हाय शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर झखरा , गोपालपुर व गणेशपुर का भ्रमण कर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचा। इसमें सैकडों महिला पुरूष समेत बालक बालिकाओं ने माथे पर विष्णु महायज्ञ का पट्टी लाये हाथों में ध्वज लिए शामिल हुये थे।   महायज्ञ के संयोजक शेषनाथ कुश्वाहा ने बताया कि विष्णु महायज्ञ को चैत्र नवरात्र के मौके पर किया जा रहा है। इसे लेकर कलश यात्रा छः अप्रैल को निकाला जायेगा। इसके साथ ही महायज्ञ का आरम्भ होगा। इसका समापन 14 अप्रैल को होगा। महायज्ञ को लेकर भव्य पांच मंजिल का यज्ञशाला का निर्माण कर लिया गया है। मौके पर संतोषमणि गिरी , संजय मिश्र ,रामनाथ बैठा , भरत पाण्डेय , नवलकिशोर पाण्डेय , श्यामनारायण राम , वीरेंद्र राम , ललन पाण्डेय , शिवनाथ राम , बाबा पत्थल दास , रामनाथ साह आदि सैकड़ों भक्त मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार