चुनाव का विगुल फूंका जा चुका है, कौन सा चेहरा होगा लोकसभा के सांसद का जनता जनार्धना करेगी तय--दीपेश सिंह

सरस् संगम(कार्यलय)ब्यूरो रिपोर्ट पश्चिम चम्पारण बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला में भी 2019 के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती दिख रही है। चौक-चौराहों पर, चाय-पान दुकानों पर, गाँव के चौपालों में अपने लोकसभा के लिए बेहतर सदस्य चुनने की चर्चाएं गर्मजोशी से चल रही हैं। खास कर कैसा हो हमारा सांसद, किस पार्टी व किस चेहरे को चुन कर संसद में जनता द्वारा भेजा जाए जो अपने लोकसभा क्षेत्र का विकास करने में संक्षम हो। चुनावी विगुल फूंका जा चुका है, गठबंधन और महागठबंधन के बीच चुनाव का होना तय हो चुका है। बेतिया लोकसभा तीसरे चेहरा की भी तलाश कर रही है। जो पूर्ण रूप से लोकसभा का विकास कर सके। अब देखना है कि तीसरा चेहरा कौन होगा? क्या तीसरे चेहरे पर जनता भरोसा करेगी? या विकल्प के रूप में अबकी बार तीसरे चेहरे को ही स्वीकार करेगी? जनता जनार्दन है जो सबकुछ जानती है। अब की बार होगा फैसला क्या होगा? तीसरे चेहरे की या जनता चुनेगी गठबंधन और महागठबंधन के प्रत्याशी को? अब ये फैसला जनता के हांथ में होगा। उक्त बातें युवा जागरण मंच के अध्यक्ष सह एन्टी करप्शन एवं नागरिक सहायता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपेश सिंह ने कहा।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार