पोखरिया मे अगलगी मे लाखो की संपत्ति जलकर राख ।

बैरिया ।एक संवाददाता पखनाहा डुमरिया के पोखरिया मे लगी आग की चपेट में आकर तीन घर समेत लाखो की संपत्ति जलकर राख हो गई है ।ग्रामीणो की मदद से आग पर काबू पाया गया ।बतायाजाता है कि शुक्रवार की देर शाम को एकाएक मोहित प्रसाद के घर मे आग पकड लिया ।उसके बाद आग की लपटे बगल के सतन प्रसाद आदि के घरों को भी अपनी चपेट मे ले लिया ।आग की लपटों से गांव मे अफरा तफरी मच गई ।बाद मे लोगो ने अपने स्तर से आग बुझाने मे जुट गये ।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।आग बुझाने के पहले आग ने लाखो की संपत्ति को पलभर मे राख की ढेर मे तब्दील कर दिया था।इस अगलगी मे अनाज नकद समेत मवेशियां भी झुलस गई । सीओ अनिल कुमार ने बताया कि ह हल्का कर्मचारी को भेजा गया है ।पीड़ित परिवार को शीघ्र अनुदान दी जाएगी ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार