बेखौफ अपराधियों ने गंडक पार में फाइनेंस कम्पनी के कर्मी को मारी गोली
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/भीतहा से रामाशीष गुप्ता की रिपोर्ट :-
बगहा पुलिस जिला अनुमंडल के भीतहा थाना क्षेत्र के भुईधरवा गाँव ईदगाह के बगल वाले टोला में महिला समूह बना था । फाइनेंस कंपनी के कर्मी पैसा बांटने आया हुआ था। पैसा बाटने की क्रम में उसके मोबाइल फ़ोन पर अज्ञात नम्बर से बार-बार फोन आ रहा था।फाइनेंस कर्मी पैसा बाटकर गांव से बाहर निकला। उसी वक्त कुछ लोगो ने उसे हाथ दिया, और वह रुक गया, बात करने लगा उसी वक्त घात लगाए अपराधियों ने पैसा बाँटने वाले युवक को गोली मारकर हत्या कर दी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समूह का पैसा बांटने आया युवक भुइधरवा पंचायत के ईदगाह टोला में महिलाओं को पैसा बांट रहा था उसी वक्त उसके फोन पर बार बार फोन आ रहा था । उक्त बातें महिला समूह के महिलाओं ने कही । पैसा बाटने के बाद वह जैसे ही गांव से बाहर हुआ वैसे ही रोड पर खड़े अज्ञात बाइक सवार दो लोगों ने रोककर बात करना चालू किया। जिसके उपरांत एक व्यक्ति ने उसके पीछे से पीठ पर गोली मार दी और समूह का पैसा बांटने आया युवक गोली लगने से गिर गया। पास के खेत में काम कर रही एक महिला ने जैसे ही आवाज सुनी, और दौड़ कर उसके पास आइ तो अज्ञात बदमाशों ने युवक का बैग छीनकर फरार हो गए । मामले की जानकारी भीतहा थाना को दी गई, भीतहा थाना दल बल के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है।भितहा थाना कान्ड सख्या 17/19 बताया जा रहा है । पैसा बाटने वाला युवक का नाम जावेद है वह उत्तर प्रदेश के हाटा का रहने वाला निवासी हैं।

Comments
Post a Comment