बरसात से पूर्व ही बेतिया शहर के सभी मुख्य नालों के गाद की तह तक सफाई के

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- निर्देश सभापति गरिमा देवी सिकारिया द्वारा दिया गया। सभापति द्वारा नोनियटोली स्थित मुख्य नाले की jcb मशीन द्वारा सफाई कराई जा रही है। सभापति द्वारा बताया गया कि शहर में जितने भी खुले हुए मुख्य नाले है जिनकी सफाई jcb मशीन द्वारा संभव है, पहले कराई जा रही है। उसके बाद जिन मुख्य नालो में jcb मशीन नही जा सकती है, मैन्युअल लेबर द्वारा सफाई कराई जाएगी। बरसात के पूर्व सभी नालो के गाद की तह तक सफाई कर दी जाएगी। साथ ही सभपति ने बेतिया की नागरिको से अपील की कि घर का कचरा नालो में ना डाले अन्यथा बरसात के पूर्व हमलोग कितनी भी सफाई कराएंगे, और वापस से उन नालो में कचरा भर दिया जाएगा तोह उस सफाई में नगर परिषद द्वारा खर्च किये गए लाखो रुपये और हमारी मेहनत सब व्यर्थ हो जाएगी और वापस बरसात में हम शहरवासियों को पुनः जलजमाव का सामना करना पड़ेगा। अतः आप सभी शहरवासी नालो में कचरा न डाले। सभापति द्वारा 1 jcb मशीन नालो एवम शहर के एग्जिट पॉइंट अनरी चुनरी एवम एक jcb मशीन शहर के सभी मुख्य नालो की सफाई में लगा दिया गया है ताकि बरसात से पूर्व सभी नालो को सफाई कर कर दरुस्त करा लिया जाए। परन्तु शहर वासियों के सहयोग के बिना जलजमाव से मुक्ति संभव नही है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार