सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- आज रविवार को खुले रहेंगे बिजली विभाग के राजस्व काउंटर बेतिया सत्र 2018 19 में राजस्व वसूली क्यों कमी को देखते हुए बिजली विभाग ने आज रविवार को अपना राजस्व काउंटर खोलने का निर्णय लिया है जिस पर बिजली उपभोक्ता अपने बकाए विद्युत विपत्र की राशि संपूर्ण जिले के राजस्व काउंटर पर सुबह 10:00 बजे से संध्या के 3:00 बजे तक जमा कर सकते हैं तथा जमा कराने के उपरांत अपना प्राप्ति रसीद अवश्य प्राप्त कर ले जिसकी जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता दिवाकर लाल एवं सहायक विद्युत अभियंता धीरज सती ने संयुक्त रूप से दी है साथ ही साथ उन्होंने बताया कि संपूर्ण जिले में लगभग 2000 बिजली बकायेदारों एवं बिजली चोरी मामले में स्थानीय पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है जिसके लिए जिले में कुल 34 टीम का गठन किया गया है जिसका नेतृत्व स्थानीय विद्युत कनीय अभियंता कर रहे हैं विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री लाल ने यह भी बताया कि जिन विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत विपत्र में किसी तरह का गड़बड़ी है वह विद्युत विभाग से संपर्क स्थापित कर अपना विद्युत विपत्र में सुधार कर आते हुए शेष बचे राशि का भुगतान विभाग को करते हुए अपना प्राप्ति रसीद प्राप्त करें अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का होना सुनिश्चित है

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार