अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक बुरी तरह घायल

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/शनिचरी संवाद सूत्र - स्थानीय थाना क्षेत्र के शनिचरी योगापट्टी मुख्य सड़क नाहर पुल के समीप शुक्रवार के दिन अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के धागडपट्टी गांव के धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है। जिसे स्थानीय पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से बंगाली कॉलोन किसी निजी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया एमजेके हॉस्पिटल भेज दीया गया है । बताया जाता है कि घायल युवक अपने निवास स्थान धागढ़पट्टी गांव से शनिचरी चौक पर किसी कार्य से बेतिया जाने के लिए बस पकड़ने के लिए पैदल जा रहा था जिस अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया व बुरी तरह घायल हो गया ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार