सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा- -संवाद-सूत्र- - बलथर थाना के बलथर गांव से फरार नवालिग बालिका रविवार को नरकटियागंज एसडीपीओ निशार अहमद के पास पहुंच आप बिती सुनाई। जिसकी सूचना पर बलथर थाना की पुलिस अपहृता को बरामद किया। इस घटना में फरार नावालिग के पिता ने शादी की नियत से अपहरण करने की शिकायत दर्ज कराया था। जिसमें बलथर के रविन्द्र महतो , रघूवीर महतो , प्रभावती देवी , चंद्रिका महतो व उपेन्द्र महतो को नामजद अभियुक्त बनाते हुये प्राधमिकी दर्ज कराया था। पुलिस अपहृता समेत अपहर्ताओं की तलाश कर ही रही थी। इसी बीच अपहृता नरकटियागंज एसडीपीओ के यहां पहुंच गई। पुलिस धारा 164 के ब्यान व चिकित्सकीय जांच के लिए बेतिया भेजी है। अपहृता के ब्यान के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार