सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया: बेतिया राज परिषर में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे लगी भीषण आग से लगभग 15 दूकानें जलकर खाक हो गई है और सैलून में सोये एक 18 वर्षिय युवक की सनेश ठाकुर की जलकर मौत हो गई। इस अग्नी कांड में करोड़ों की नुकसान हुआ है। चार फायर ब्रिगेड गाड़ी एंव लोगों के अथक प्रयास के बाद सुबह 8 बजे तक आग पर पुरी तरह काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है। इस अग्नी कांड में दीपक रजगड़िया की उषा एजेंसी की करीब 1 करोड़ रुपये का उषा कॉपनी का समान जलकर राख हो गई है। वहीं रवि स्टील की करीब 25-30 लाख रुपये की समपत्ति जलकर राख हो गई है। संतोष कुमार, नूर आलम एक विक्की की लाखों रुपये की स्टील की अलमीरा व पेटी जलकर बर्बाद हो गया है। इसके साथ ही मझौलिया थाने सतभिरवा ग्राम निवासी अरूण ठाकुर के पुत्र जो कि अपने सैलून में सोया हुआ था जिसकी जलकर मौत हो गई। इसके साथ ही जमुना प्रसाद पटेल की टेम्पू की स्पेयर पार्ट की दूकान, कलाम मियां की जूता की दूकान, संतोष कुमार पटेल, किशुन राउत की रौशनदान की दूकान, उमेश राउत और कण्हैया की कोयले की दूकान, मुरारी ठाकुर की सैलून एंव गुड्डा की होटल समेत कई लोगों की दूकाने जलकर राख हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार