सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया/सिकटा- -संवाद-सूत्र- - आदर्श चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासन सख्त हो गया है। चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में अंचलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने इलाके का भ्रमण कर सर्वजनिक स्थलों से बैनर व पोस्टरों को हटवाया। इसे लेकर सीओ के निर्देश पर पुलिस थाना के चौकिदारों ने भी अपने क्षेत्र के पोस्टरों को हटाया गया है। सीओ ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर  सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सर्वजनिक स्थलों पर लगे किसी दल के बैनर पोस्टरों को हटाया गया है। लोकसभा चुनाव के तहत चुनाव समाप्त होने तक कोई सर्वजनिक स्थानो़ , बिजली खम्भों  सरकारी भवनों पर आगे भी किसी पार्टी के बैनर पोस्टर लगाये जाने पर सम्बंधित पार्टियों के सदस्यों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार