सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा--संवाद-सूत्र-
-लालबहादुर शास्त्री प्रतिभा खोज परीक्षा में बेहतर प्रर्दशन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह बैशखवा के कैरियर कोचिंग संस्थान में सोमवार को सम्पन्न हुआ। इसके निदेशक राजकिशोर प्रसाद ने सम्मानित कर छात्रों के उज्जवल भविष्य का आर्शीवाद दिया। बताया कि चनपटिया में संचालित लालबहादुर शास्त्री ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रतिभा खोज परीक्षा ली जाती है। इसके लिए विगत छः जनवरी को बैशखवा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में परीक्षा ली गई थी। जिसमें कुल 85 छात्रों ने भाग लिया था। इसमें बेहतर अंक से उतीर्ण करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले छात्रों में इन्द्रजीत कुमार , अभिषेक कुमार , सुमित कुमार , साहेब आलम , मंसूर अंसारी , शशिभूषण कुमार , राजन कुमार , राघव कुमार , मंटू कुमार , शिवम कुमार सोनी , चांदनी कुमारी , अतहर हुसैन आदि का नाम शामिल है। कोचिंग संस्थान के निदेशक ने बताया कि इन छात्रों को लालबहादुर शिक्षण संस्थान निःशुल्क कम्प्यूटर समेत अन्य शिक्षा देगा।

Comments
Post a Comment