सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया /गोपालपुर से ब्यूरो रिपोर्ट:- सिकटा --- संवाद-सूत्र--गोपालपुर थाना के बकुलहर मठ के नजदीक एक बाराती को बोलेरो में सोये अवस्था में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।बाराती की पहचान बानुछापर ओपी थाना के औरहिया तिवारी टोला गांव निवासी सुदामा साह(45) के रूप में हुई। है।घटना की खबर सुन मृतक के गांव के ग्रामीणों ने लगभग बारह किलोमीटर से आकर घटना स्थल से लगभग आधा किलो दूरी पर में बकुलहर चौक पर मैनाटांड़- सिकटा मुख्य पथ को जाम कर स्क्वायर्ड डाॅग व एसपी के बुलाने की मांग पर डटे थे।इस दौरान कई किलोमीटर दोनों तरफ गाड़ियों का कतार से आवागमन बाधित रहा।घटना स्थल पर बेतिया डीएसपी पंकज कुमार रावत,मैनाटाॅड़ इस्पेंक्टर भारतेन्दु कुमार देव,बेतिया सदर इस्पेंक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव,गोपालपुर थानाघ्यक्ष शाहिद अनवर,चनपटिया थानाघ्यक्ष मनीष कुमार व बानुछापर ओपी थानाघ्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद सदल-बल मौजूद थे।जानकारी के अनुसार खैरटिया से बकुलहर से आयी बारात में आया था। बारात बुधवार की रात बकुलहर के प्रभू पटेल के यहां आयी थी। जिसमें बकुलहर मठ के पास रातभर नाचगान होता रहा। गुरूवार की सुबह बारात विदा होने के बाद सभी बाराती अपनी सवारियों को लेकर वापस चले गये। लेकिन एक बोलेरो वही खड़ा रहा। ग्रामीण बोलेरो को करीब से देखे तो उसमें एक आदमी सोया हुआ था। काफी जगाने की कोशिश की गई पर नही उठा। फिर करीब से देखा गया तो उसके सिर से खून देख पुलिस को खबर दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस सुचना की।पुलिस के पहुंचने पर बोलरो को खोला गया।जिसमें खुन से लदफथ मृत पड़ा।ग्रामीणों ने बताया कि बोलरो के पीछे से खोल कर सर में गोली मारकर अपराधी फरार हो गये। चल रहे आॅकेस्टा के आवाज पर घटना को किसी को भनक नहीं लगीं।मृतक के भाई दामोदर साह ने बताया कि मेरे ही गांव के फिदा मियां व उसके पुत्र रूस्तम अंसारी, आजाद अंसारी व सज्जाद अंसारी ने मेरे भाई की हत्या कर दी है।क्योंकि इन लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। बकुलहर चौक पर जाम कर आक्रोशित लोगों ने सदर इस्पेंक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव के सुमो गाड़ी को तोड़फोड़ किया।डीएसपी के आते जामकर्ता भाग खड़े हुए।डीएसपी ने बहुलहर चौक पर पहुंचते ही दुकान बंद करा आवागमन को अपने हाथों से बाँस को हटा कर चालू कराया।संवाद- प्रेषण तक घटना स्थल पर शव पड़ा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार