अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने किया हड़ताल

सरस संगम (कार्यलय)बेतिया/मैनाटाँड़ (आससे)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की लड़कियों को न्याय की मांग पर माले समर्थित महिलाओं ने पार्टी आफिस में हड़ताल कार्यक्रम चलाया। मौके पर इंदू देवी ने कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की की लड़कियों को न्याय मिले इसके लिए राज्यस्तरीय महिला हड़ताल का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की घटना से आप सब घटना से आप सब वाकिफ हैं। हम लोगों के लगातार आंदोलन के दबाव में बृजेश ठाकुर समेत कुछ अपराधी गिरफ्तार हुए। लेकिन इस अपराध में सरकार और प्रशासन में बैठे बड़े-बड़े लोग भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की पूरी सरकारी मशीनरी को फटकार लगाते हुए इस मुकदमे को मुजफ्फरपुर और पटना हाई कोर्ट से हटाकर से हटाकर दिल्ली और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का निर्णय लिया है। इस बीच मधुबनी की तरह मोकामा के शेल्टर होम से भी होम से भी मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड की गवाह लड़कियों को गायब कर केस में खत्म करने की कोशिश हुई। सुप्रीम कोर्ट के दबाव के कारण से गायब लड़की बरामद कर ली कर ली गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच अधिकारी को बदलने के मामले में सीबीआई निदेशक को सजा दी, और अब मुजफ्फरपुर पॉक्सो कोर्ट ने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच का आदेश दिया है, किसी राज्य के मुख्यमंत्री के लिए इससे बड़ी शर्मिंदगी की बात क्या हो सकती है। मौके पर अंचल सचिव सीताराम राम, शारदा देवी, मालती देवी, ललिता देवी, सीता देवी, माला देवी, गीता देवी, कलावती देवी आदि मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार