सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन से मुकेश कुमार की रिपोर्ट:- गोपालगंज बरात जा रहे दो युवको का सड़क हादसे मे मौत ।मृतक युवक अपने माता-पिता के एकलौते संतान थे ।यादोपुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया है ।घटना के बाबत शिवराजपुर छरकी गांव मे मचा कोहराम शिवराजपुर छरकी गांव से शनिवार की शाम गोपालगंज बरात जा रहे दो युवको का मौत सड़क हादसे मे हो गया ।गोपालगंज पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाईक पर सवार दोनो युवको को रौद्र कर फरार हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची यादोपुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया ।सड़क हादसे मे घर के एकलौते संतान के मौत की खबर सून परिजनो मे चितकार मच गया ।जानकारी के अनुसार मृतक युवक अमरजीत यादव 22 वर्ष तथा कुन्दन कुमार 18 वर्ष बाईक से गांव के रामबाबू सिंह के पुत्र के शादी मे शामिल होने के लिए गोपालगंज जा रहे थे ।तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने रौंदते हुए फरार हो गया ।मृतक अमरजीत यादव की शादी बीते तेरह फरवरी को हुई थी।दोनो युवको के मौत से परिजनो का रोते रोते बुरा हाल हो गया है ।गाँव मे मातमी सन्नाटा छाया हुआ है ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार