छत रखे टंकी के दिवाल से गिरा बालक घायल,रेफर।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मैनाटाँड़ (आससे)। छत के पर रखे टंकी के दिवाल से गिरकर एक बालक घायल हो गया। घटना शुक्रवार की शाम की है। मामला इनरवा थाना क्षेत्र के खम्हिया गांव की है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि जितेन्द्र प्रसाद कुशवाहा का 15 वर्षिय बालक भुलाई कुमार अपने घर के छत पर किसी काम से चढा तथा छत पर पानी टंकी रखा हुआ था। जिस पर चढने की कोशिश करने लगा चढ़ने के दौरान बालक का पैर फिसल गया और उक्त बालक छत से नीचे गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर आनन फानन मे परिजनों ने इलाज के लिए बेतिया ले गए तथा एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराए। जहां इलाजो उपरांत बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार