एडीजे की गाड़ी से हुई दुर्घटना में तीन घायल, आनन फानन में पुलिस अभिरक्षा में पुलिस ने एडीजे को लाई थाना - घटनास्थल पर लोगों की जुटी भीड़

सरस् संगम(कार्यलय)मैनाटाँड़ (आससे)। बलथर-नरकटियागंज मुख्य पथ स्थित करताहा नदी के समीप सगरौवा चौक के पास एक लग्जरियस गाड़ी ने शनिवार को बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार सगरौवा निवासी प्रभु साह का 24 वर्षीय पुत्र साहेब कुमार व लक्ष्मीपुर निवासी शिव शंकर का 23 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना का कारण गाड़ी का तेज गति होना बताया जाता है।इधर घटना की सूचना मिलते ही अगल बगल गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।कोई इसे ड्राइवर की लापरवाही तो कोई गाड़ी का तेज गति होना बता रहा था।लोगो की माने तो लग्जरीयस गाड़ी के आगे नेम प्लेट पर एडीजे लिखा हुआ था।गाड़ी ड्राइव कर रहे व्यक्ति से लोगों ने गाड़ी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि मोतिहारी एडीजे की गाड़ी है।गाड़ी पर सवार लोगों के गुजारिश व विनती के बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को जाने दिया। गाड़ी जैसे ही सियरही गांव के समीप पहुंची तो सड़क किनारे जा रहा एक व्यक्ति को फिर से टक्कर मार दी।घायल व्यक्ति की पहचान बेतिया निवासी बंसी पटेल का पुत्र सुनील पटेल के रूप में हुई है। घायल युवक की गंभीर स्थिति देखकर एक बार फिर सियरही गांव के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। एडीजे के गाड़ी को घेर सैकडो़ लोगों ने आक्रोषपुर्ण प्रदर्शन किया और इसकी जानकारी पुरुषोत्तमपुर पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी पर सवार लोगों को आनन फानन में पुलिस ने बैठा कर थाना लाई। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में किस व्यक्ति को रखा गया है इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। इधर स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सगरौवा चौक के समीप हुई दुर्घटना में घायल दोनों युवको को बेतिया एमजेके अस्पताल भेजा। वही सियरही के समीप हुई दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नरकटियागंज इलाज हेतु भेजा गया। इधर संवाद प्रेषण तक एडीजे की गाड़ी को आक्रोशित लोगों ने अपने कब्जे में ही रखा है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार