महिला दिवस के अवसर पर जीविका दीदी हुई सम्मानित

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बैरिया संवाद सूत्र:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तधवा नंदपुर पंचायत में जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया | महिलाओं को के सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह का उद्घाटन स्थानीय मुखिया अशोक शर्मा ने किया| इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही हैं| स्वावलंबी बन रही हैं |इसमें जीविका के समुदायिक संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान है |इससे काम करने महिला आज अपने पैरों पर खड़ी हैं| प्रखंड परियोजना के प्रबंधक अमरनाथ राम ने बताया की जीविका समूह से जुड़ने पर महिलाओं के अंदर क्या बदलाव हुए हैं ,कैसे हुई इस पर चर्चा की गई| वहीं बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, शराबबंदी पर रोक लगाने के लिए महिलाओं को जागरूक करने की बात बताई गई |सामुदायिक समन्वयक अनिल कुमार संचिता कुमारी एवं सुधीर कुमार ने मौके पर उपस्थित सबल संकुल केंद्र की महिलाओं को विश्व महिला दिवस पर उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया|

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार